मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।
वहीं छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश के आसार हैं। रायपुर में रिमझिम बारिश हो सकती है।
इस बेमौसम बारिश की सबसे बड़ी मार किसानों पर पड़ी है। बेमेतरा में अर्ली वैरायटी के MT-10 धान की फसल खेतों में गिर गई है। कृषि विभाग के मुताबिक इस किस्म को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। अब किसानों को फसल बीमा और सरकारी राहत का इंतजार है।
#mpweather #cgweather #madhyapradesh #chhattisgarh #rainalert #weatherupdate #yellowalert #cycloneimpact #heavyrain #bemetara #farmers #croploss #paddycrop #mpnews #cgnews
ndtv_news