MP NEWS: Morena में दर्दनाक Road Accident, Truck की टक्कर से 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत, पसरा मातम

  • 2:13
  • प्रकाशित: अक्टूबर 30, 2026
मुरैना में करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में कल्लू और गोपी के सगे भाई होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है और मामले की जांच जारी है। वहीं, प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद धार में आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने लाइसेंसधारी शराब ठेकेदारों के साथ बैठक कर अवैध और अमानक शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सूचना तंत्र मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत विभाग तक पहुंचाने पर जोर दिया है। #morena #morena news #roadaccident #highwayaccident #karwachauth #madhyapradesh #mpnews #civilines #truckaccident #dharnews #illegal liquor #excisedepartment #liquornews #hindinews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो