छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मामलों को लेकर जांच एजेंसियों ने कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की है। रायपुर में ED की टीम अनवर ढेबर के ठिकाने पर पहुंची, वहीं गरियाबंद में भी ED की जांच की जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव सहित कई जगहों पर राज्य की एजेंसियों ACB और EOW ने कारोबारियों के घरों और कार्यालयों में दबिश दी।
राजनांदगांव में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 20 सदस्यों की टीम ने जांच की और दस्तावेज खंगाले। कोरबा में नगर पालिका अध्यक्ष के घर पर भी टीम पहुंचने की जानकारी दी गई है। फिलहाल कार्रवाई से जुड़े सभी मामलों और जांच के दायरे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। विपक्ष की ओर से कार्रवाई के समय को लेकर सवाल उठाए गए हैं, जबकि जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है।
#chhattisgarh #cgnews #edraid #eow #acb #anwardhebar #raipur #durg #bilaspur #rajnandgaon #gariaband #korba #coalscam #liquorscam #hindinews
ndtv_news