छत्तीसगढ़ में अर्नव तूफान का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज से भारी बारिश की संभावना है। मोहला-मानपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर संभाग के जिलों में भी बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर में रिमझिम बारिश हो सकती है।
दूसरी तरफ बेमेतरा में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अर्ली वैरायटी के MT-10 धान की फसल खेतों में गिर गई है। किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। कृषि विभाग भी हालात पर नजर बनाए हुए है।
#cgnews #cgweather #weatheralert #cyclonearnav #rainalert #bemetara #farmers #paddycrop #croploss #heavyrain #raipur #weatherupdate #breakingnews #agriculture
ndtv_news