उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जीतना और हारना स्वाभाविक प्रक्रिया है। चुनाव हारने वाले दलों को अगले पांच साल मेहनत करके जनता का विश्वास जीतना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के जरिए देश की चुनी हुई लोकतांत्रिक संस्थाओं को चुनौती देना उचित नहीं है।
वहीं मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब छुट्टी के दिनों में भी कृषि उपज मंडियां और उपार्जन केंद्र खुले रहेंगे। सोयाबीन और मक्का की खरीदी भी छुट्टियों में जारी रहेगी। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
#cmmohanyadav #mohanyadav #rahulgandhi #congress #bjp #ujjain #madhyapradesh #mpnews #farmers #soybean #maize #farmersnews #mandi #politicalnews #breakingnews
ndtv_news