Jabalpur Cruise Accident: पानी के अथाह भंडार पर चलता एक क्रूज और उस पर सवार कुछ लोग. फिर अचानक एक दर्दनाक हादसा और 9 लोगों की मौत. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को हुआ हादसा कितना भयावह था, उसकी एक बानगी वहां से सामने आई एक तस्वीर से साफ हो रही है. तस्वीर में एक 4 साल का बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा है. कुछ समय पहले तक दोनों क्रूज पर सवार अन्य लोगों के साथ बरगी बांध में मस्ती कर रहे थे. लेकिन अचानक हुआ यह हादसा कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया. इस हादसे में दिल्ली की एक मां और उसके 4 साल के बच्चे की भी मौत हो गई. शुक्रवार सुबह मां-बच्चे की बॉडी रिकवर हुई. जिसमें बच्चा मां की गोद में सीने से चिपका मिला. #jabalpurcruiseaccident #bargidam #madhyapradeshnews #boataccident #jabalpurnews #rescueoperation #breakingnews #bargidamnews #mpnews #sdrf #jabalpurupdate #viralvideo