Indore Fire News: इंदौर के ब्रजेश्वरी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बंगाली चौराहे के पास स्थित एक घर में लगी इस भयावह आग में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले घर के बाहर खड़े एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में लगी, जिसने धीरे-धीरे बिजली के खंभे और फिर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। NDTV संवाददाता तनुश्री ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और हादसे की वजह जानने की कोशिश की। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंची। अगर प्रशासन मुस्तैद होता, तो शायद कुछ और जानें बचाई जा सकती थीं। #IndoreFire #BrajeshwariFire #IndoreNews #EVFire #BengaliSquare #IndoreAccident #NDTVIndia #FireSafety #BreakingNews #IndoreUpdate #ElectricVehicleFire #RescueOperation #mpnews