India-US Trade Deal: 'Soybean के कटोरे' में क्यों बढ़ी चिंता? भारत-अमेरिका ट्रेड डील की Ground Report

  • 7:37
  • प्रकाशित: फ़रवरी 10, 2026

Soybean Farmers MP: भारत और अमेरिका के बीच हुई हालिया ट्रेड डील की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि इसकी तपिश मध्य प्रदेश के खेतों तक पहुंचने लगी है. दरअसल कागजों पर लिखे गए आयात-निर्यात के आंकड़े जब नीति की भाषा से निकलकर खेत की मिट्टी में पहुंचते हैं, तो उनका गणित बदल जाता है. देश के कुल सोयाबीन उत्पादन का करीब आधा हिस्सा पैदा करने वाले मध्य प्रदेश को देश का “सोयाबीन कटोरा” कहा जाता है पर यहां के किसानों के लिए यह सिर्फ एक व्यापारिक समझौता नहीं, बल्कि उनके भविष्य का सवाल बन गया है.क्या है फिक्र की वजह और क्या कह रही है सरकार पढ़िए अनुराग द्वारी की ग्राउंड रिपोर्ट में.

संबंधित वीडियो