परीक्षा से पहले CM Mohana ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए पढ़ाई के मंत्र |MP News |Breaking News

  • 2:04
  • प्रकाशित: फ़रवरी 09, 2026

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने साइकोलोजिस्ट की तरह पहले तो विद्यार्थियों के मन का भाव जाना, फिर उसके बाद उनसे खुलकर बात की. सीम डॉ. यादव ने विद्यार्थियों की शंकाओं का भी समाधान किया. उन्होंने बच्चों को परीक्षा के दौरान लक्ष्य पर ध्यान और कड़ी मेहनत करने सहित कई मंत्र दिए. इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि मुझे बीते शनिवार को आना था, लेकिन व्यस्तता के चलते नहीं आ पाया. आज मैं अपना वादा निभाने आया हूं. मैं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का गार्जियन बनकर आया हूं. इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं दी

संबंधित वीडियो