कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर सियासी घमासान जारी है। INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर चीफ जस्टिस को ज्ञापन देने की तैयारी में हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, 'चुनाव आयुक्तों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना फैसला स्पष्ट किया है, लेकिन लगातार हार के कारण विपक्ष बौखलाया हुआ है'। वहीं कांग्रेस नेताओं टीएस सिंहदेव और सुखदेव भगत ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनभावनाओं का प्रकटीकरण है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
#indiabloc #votechori #congress #vishnudeosai #cmsai #chhattisgarh #gyaneshkumar #supremecourt #politicalnews #chhattisgarhpolitics #electionnews #breakingnews
ndtv_news