CGPSC Scam Update: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रह चुके चेतन बोरखारिया को गिरफ्तार किया है। विशेष अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी का दावा है कि मामले के मुख्य आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के साथ उनकी WhatsApp चैट सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है और कांग्रेस ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।