इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम बीजेपी को नागवार गुजर रहा है और 1 करोड़ रुपये भी मांगे जाते तो कांग्रेस जमा कर देती। वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने कभी कार्यक्रम की अनुमति नहीं रोकी, लेकिन राहुल गांधी को समाज में वर्ग संघर्ष की राजनीति नहीं करनी चाहिए।