मध्य प्रदेश के बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत के मामले को लेकर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिवारों से मुलाकात की और कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। दीपके ने लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और विरोध के स्वर भी देखने को मिले।