विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2023

इंसानों की तरह पोज़ बनाकर पूल के अंदर बैठा था भालू, लोग पूछ रहे- क्या ये असली है? Video वायरल

पूल के अंदर इंसान की तरह बैठे और ठंड से ठिठुरते भालू के एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है.

इंसानों की तरह पोज़ बनाकर पूल के अंदर बैठा था भालू, लोग पूछ रहे- क्या ये असली है? Video वायरल
इंसानों की तरह पोज़ बनाकर पूल के अंदर बैठा था भालू
नई दिल्ली: एक पूल के अंदर इंसान की तरह बैठे और ठंड से ठिठुरते भालू के एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है. फोर्ट वर्थ ज़ू (Fort Worth Zoo) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक मज़ेदार कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट किया है.

चिड़ियाघर ने वीडियो के साथ लिखा, “अगर आपको हमारी ज़रूरत होगी, तो हम यहीं हैं." (आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर सकता हूं कि यह असली भालू है.) चिड़ियाघर ने चीन के हांग्जो चिड़ियाघर में 'मानव जैसे भालू' के बारे में हालिया विवाद पर कटाक्ष किया.

एक भालू के सीधे खड़े होने के वीडियो ने ऑनलाइन तब चर्चा का विषय बना दिया जब कुछ लोगों ने दावा किया कि यह कोई जानवर नहीं बल्कि भालू के आउटफिट में एक इंसान है. इसके अलावा, लोग यह निर्धारित करने के लिए ऑनलाइन जासूस बन गए कि क्या वीडियो में भालू दिखाया गया है या इंसान? हालांकि, कई ऐसे भी थे जो चिड़ियाघर के समर्थन में आए. ठीक यूके के पैराडाइज़ वाइल्डलाइफ़ पार्क की तरह, जिसने उसी प्रजाति के भालू का एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में जानवर को इंसानों की तरह अपने पिछले पैरों पर चलते हुए रिकॉर्ड किया गया.

चिड़ियाघर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक भालू पूल के अंदर बैठा हुआ है और पानी उसकी छाती तक पहुंच गया है. जानवर अपनी आंखें बंद करके एक सीधी स्थिति में बैठा हुआ दिखाई देता है जैसे कि वो शांति को एन्जॉय कर रहा है.

देखें Video:
 


वीडियो 7 दिन पहले शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से, क्लिप को लगभग करीब 5 हजार बार लाइक किया जा चुका है. इसके कई लोग वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोबारा शेयर भी कर रहे हैं.

एक इंस्टाग्राम यूजर ने हंसने वाले इमोटिकॉन्स के साथ पोस्ट किया, “असली भालू? हमें सबूत चाहिए!” दूसरे ने शेयर किया, "मुझे भी." तीसरे ने लिखा, "मुझे उसके जैसा बनना है और जीवन का आनंद लेना है!" चौथे ने लिखा, "पूल में मेरी वास्तविक फुटेज."
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com