Viral News: चोरी में नाकाम रहे नकाबपोश बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सिर में मारी गोली

Security Gaurd Shot: औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की लगातार बढ़ी घटनाओं के बीच नाइट ड्यूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से खार खाए बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से क्रॉम्पटन फैक्ट्री में तैनात गार्ड के सिर में गोली मारी. गोली सीधे सिर में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल गार्ड को ग्वालियर रेफर किया गया.घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
MASKEDMAN BIKERS SHOT ON DUTY SECURITY GUARD

Shot Bullet on Security Guard: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां क्रॉम्पटन फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को तीन नकाबपोश बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से गार्ड घायल हो गया. आनन-फानन में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की लगातार बढ़ी घटनाओं के बीच नाइट ड्यूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से खार खाए बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से क्रॉम्पटन फैक्ट्री में तैनात गार्ड के सिर में गोली मारी. गोली सीधे सिर में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल गार्ड को ग्वालियर रेफर किया गया.घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉम्पटन फैक्ट्री में तैनात था गार्ड

रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड नंबर 8 पुरानी बस्ती खजराओ, जिला शिवपुरी निवासी सिक्योरिटी गार्ड माजीद अली निवासी पिछले करीब 4 से 5 साल से मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉम्पटन फैक्ट्री में तैनात था. वारदात के समय माजीद अपने दो साथियों  के साथ फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर कर रहा था. रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट ड्यूटी के बीच देर रात करीब 1 बजकर 57 मिनट पर बदमाशों ने फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर गोली मारी.

गोली मारकर बाइक पर बैठे और फरार हुए नकाबपोश बदमाश

गौरतलब है फैक्ट्री में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य गार्ड भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हमलावर नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे. घायल गार्ड माजीद को लहूलुहान हालत में तत्काल ग्वालियर के बिरला नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. हालांकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.

ये भी पढ़ें-शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक, 6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड

Advertisement
बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों में से दो बदमाश सीधे गार्ड के कमरे की ओर बढ़े, जबकि तीसरा बाइक पर बैठकर आसपास नजर रख रहा था. कमरे में घुसते ही बदमाशों ने गार्ड माजीद अली को निशाना बनाते हुए पिस्टल से उस पर फायर कर दिया, पिस्टल से निकली गोली सीधे माजीद के सिर में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा.

ये भी पढ़ें-मोहन मंत्रिमंडल में राम निवास रावत की एंट्री तय? मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट में वापसी पर दिया बड़ा बयान

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रही है पुलिस

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान कर रही है. गार्ड के साथी गोलू पाल की शिकायत पर मालनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.क पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी ट्रेस कर रही है, ताकि हमलावरों तक जल्द पहुंचा जा सके.

मालनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

उल्लेखनीय है मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इन घटनाओं को लेकर कई बार मालनपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ चुके हैं. कुछ लोगों ने पुलिस की मिलीभगत तक के आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Girls Reformatory: मुरैना बालिका सुधार गृह से देर रात भागी तीन बालिकाएं, चौकीदार पर भारी पड़ी, चाबी छीनकर हुईं फरार

दहशत फैलाने के इरादे से गार्ड को निशाना बनाया गया

आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने फैक्ट्री में चोरी की घटनाओं को रोकने वाले सिक्योरिटी गार्ड की बड़ी भूमिका है, इसलिए बदमाशों ने गार्ड को निशाना बनाया. गार्ड को गोली मारने का मकसद दहशत फैलाना माना जा रहा है. गोलीबारी का असर भी हुआ है, क्योंकि घटना के बाद मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच दहशत का माहौल बन गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-विधानसभा में विपक्ष ने भाजपा विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, MLA बोले, धन्यवाद