UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को घोषित किए. इस परिणाम में कई प्रेरणादायक कहानियां सामने आईं. उन्हीं में से एक कहानी मध्य प्रदेश के ग्वालियर की सृष्टि गोयल की है, जिन्होंने 160वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई.
सृष्टि की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलताओं के बाद हिम्मत हार जाते हैं. ग्वालियर जिला कलेक्टर IAS रुचिका चौहान ने भी शुक्रवार शाम को उन्हें इस सफलता पर बधाई दी.
यह भी पढ़ें- UPSC इंटरव्यू में पूछा-तलाक के बाद करोड़पति पति से कितना मेंटेनेंस? यह जवाब देकर टॉपर बनी रूपल?

upsc success story srishti goyal air 160 Gwalior madhya Pradesh
पांचवें प्रयास में मिली कामयाबी
एनडीटीवी से बातचीत में सृष्टि गोयल ने बताया कि उन्हें यूपीएससी सीएसई 2025 में पांचवें प्रयास में सफलता मिली. इससे पहले वह तीन बार इंटरव्यू और लिखित परीक्षा तक पहुंची थीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया था. लगातार प्रयास और मेहनत के बाद वर्ष 2026 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें ऑल इंडिया रैंक 160 प्राप्त हुई.
यह भी पढ़ें- UPSC इंटरव्यू में अपनी साड़ी के सवाल पर ऐसा रोचक जवाब देकर वैभवी बनी IAS, बचपन में मां को खोया

upsc success story srishti goyal air 160 Gwalior madhya Pradesh
बिना कोचिंग घर से की तैयारी
सृष्टि गोयल ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा एयरफोर्स स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने घर पर रहकर ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की. कामयाबी का मूलमंत्र यही रहा कि असफलताओं से डरो मत. लगातार मेहनत करते जाओ. उन्होंने किसी ऑफलाइन कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया. केवल ऑनलाइन टेस्ट और सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की. उनका ऑप्शनल विषय एंथ्रोपोलॉजी था. पांचवें प्रयास में आखिरकार उनका चयन हो गया. रिजल्ट आने के बाद ग्वालियर के मुरार स्थित उनके घर में खुशी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें- हीरा निकले DSP डायमंड सिंह: 3 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, PCS के बाद अब UPSC किया क्रैक

upsc success story srishti goyal air 160 Gwalior madhya Pradesh
ग्वालियर जिला कलेक्टर ने दी बधाई
यूपीएससी रिजल्ट घोषित होने के बाद ग्वालियर की जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने सृष्टि गोयल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सृष्टि की यह उपलब्धि ग्वालियर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य युवाओं को भी सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.
पेट्रोल पंप चलाते हैं सृष्टि के पिता
सृष्टि गोयल के पिता मुरार के काल्पी ब्रिज के पास स्थित गणेश पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक हैं. पिछले वर्ष जिला कलेक्टर रुचिका चौहान इसी पेट्रोल पंप पर जरूरतमंद महिलाओं को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपने पहुंची थीं. उसी दौरान सृष्टि गोयल ने कलेक्टर से मुलाकात कर यूपीएससी की तैयारी को लेकर चर्चा की थी. कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए परीक्षा की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन दिया था.
यह भी पढ़ें- अंधेरे को चीरकर अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास: 100% ब्लाइंडनेस के बावजूद UPSC में हासिल की 173वीं रैंक