विज्ञापन

अंधेरे को चीरकर अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास: 100% ब्लाइंडनेस के बावजूद UPSC में हासिल की 173वीं रैंक

Akshat Baldwa UPSC Succes: इंदौर के अक्षत बलदवा ने यूपीएससी 2025 में 173वीं रैंक हासिल कर एक मिसाल कायम की है. 100% दृष्टिबाधित (Blind) होने के बावजूद, अक्षत ने अपनी कड़ी मेहनत से ऑल इंडिया लेवल पर यह सफलता पाई. फिलहाल बेंगलुरु में रह रहे अक्षत की यह जीत साबित करती है कि शारीरिक अक्षमता, बड़े सपनों के आड़े नहीं आती.

अंधेरे को चीरकर अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास: 100% ब्लाइंडनेस के बावजूद UPSC में हासिल की 173वीं रैंक
UPSC 2025: इंदौर के अक्षत बलदवा की अद्भुत सफलता, शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित होने के बाद भी पाई 173वीं रैंक

Akshat Baldwa UPSC Succes: संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा 2025 का फाइनल र‍िजल्‍ट 6 मार्च 2026 को जारी क‍िया गया है. यूपीएससी 2025 के परिणामों ने देश को कई नायक दिए हैं, लेकिन इंदौर के अक्षत  की कहानी सबसे अलग और प्रेरणादायक है.नेत्रहीन अक्षत ने तमाम मुश्किलों को मात देते हुए सिविल सेवा परीक्षा में अख‍िल भारतीय सतर पर 173वीं रैंक हासिल की है. 

visually impaired topper indore: बता दें क‍ि इंदौर के अक्षत ने 100% ब्लाइंड कैटेगरी (पूर्णतः दृष्टिबाधित) हैं. इसके बावजूद यूपीएससी जैसी सबसे मुश्किल परीक्षा में AIR-173 प्राप्‍त करके अफसर बनने की राह आसान की है. अक्षत बलदवा की सक्‍सेस स्‍टोरी पर पूरा इंदौर शहर गर्व कर रहा है. अक्षत फिलहाल बेंगलुरु में रहकर अपनी भविष्य की भूमिकाओं की तैयारी कर रहे हैं.  

UPSC में बजा MP का डंका: ईशान, आस्था, अभिषेक, अनुराग, प्रिया और चितवन में कौन बनेगा IAS, IFS, IPS?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Ajay Kumar Patel

क्‍यों खास है अक्षत बलदवा का यह सफर? 

यूपीएससी एक ऐसी परीक्षा है, ज‍िसमें लाखों अभ्‍यर्थी भाग्‍य आजमाते हैं और सफल महज 100 के आस-पास होते हैं. यूपीएससी में जहाँ लाखों अभ्यर्थी संसाधनों के बावजूद संघर्ष करते हैं, अक्षत ने अपनी दृष्टिहीनता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उनकी यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए एक मशाल है जो कठिन परिस्थितियों के कारण अपने सपनों से पीछे हट जाते हैं. कहते भी तो हैं ''मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है.''  

रूपल जायसवाल की IAS सक्‍सेस स्‍टोरी: वकालत छोड़ी, असफलता से लड़ी, अब UPSC क्रैक कर बनेगी कलेक्‍टर

Latest and Breaking News on NDTV

UPSC 2025 में कोटा के अनुज टॉपर  

UPSC 2025 में राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्‍न‍िहोत्री ने AIR-1, तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे ने  AIR-2 और चंडीगढ के अकांश ढुल ने  AIR-3 प्राप्‍त की है. पश्चिम बंगाल/दिल्ली के राघव झुनझुनवाला ने चौथा और मध्य प्रदेश के ईशान भटनागर ने पांचवीं रैंक हासिल की है. 

मध्य प्रदेश के UPSC 2025 टॉपर्स

यूपीएससी टॉपर्स 2025 में मध्‍य प्रदेश के भी कई उम्‍मीदवार शाम‍िल हैं. इनमें ईशान भटनागर AIR 5  भोपाल से, अभिषेक चतुर्वेदी AIR 104 ग्वालियर से, अनुराग सिंह AIR 165 जबलपुर से, प्रिया वर्मा AIR 210 इंदौर से, चितवन AIR 17 अशोकनगर से, देवांगी मीणा AIR 236 गुना से, प्राक्षल सेकेट्री AIR 8 धार  से व रूपल जायसवाल (43) खंडवा से है.

UPSC 2025: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, मध्‍य प्रदेश से इशान भटनागर को पांचवीं रैंक, देखें  टॉपर्स ल‍िस्‍ट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close