विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

Video: उज्जैन में पुलिस पर फेंके सुतली बम, बहस की, जवानों ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

ICC Men's T20 World Cup के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी युवक-युवतियां टॉवर चौक पर जश्न मना रहे थे. इस दौरान कुछ युवकों ने आरएएफ के जवानों पर जलता हुआ बम फेंक दिया. इसके बाद जवानों ने उत्पात मचा रहे युवकों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Video: उज्जैन में पुलिस पर फेंके सुतली बम, बहस की, जवानों ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कुछ उत्पातियों को पुलिसकर्मियों पर जलते पटाखे फेंकना भारी पड़ गया. मौके पर तैनात आरएएफ ने युवकों पर लाठीचार्ज कर दी. इसके बाद वे इधर-उधर भागते नजर आए. भारत की टी20 विश्व कप में जीत के बाद हुई इस घटना में पुलिस ने कोई कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को ICC Men's T20 World Cup के फाइनल में न्यूजीलेंड को हराया. इसके बाद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी युवक-युवतियां टॉवर चौक पर एकत्रित होकर जश्न मना रहे थे. भीड़ को देखते हुए यहां आरएएफ भी तैनात की गई थी. इस दौरान कुछ लोग जलते हुए बम एक-दूसरे पर फेंक रहे थे. मौके पर मौजूद माधव नगर थाना पुलिस ने हादसे की आशंका को देखते हुए युवकों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने. इस बीच कुछ युवकों ने आरएएफ के जवानों पर जलता हुआ बम फेंक दिया. इसके बाद पुलिस और आरएएफ के जवानों ने उत्पात मचा रहे युवकों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया.

इश्क, जिद-हत्या, शादी की चाहत लिए प्रेमी को प्रेमिका ने परिवार संग मिलकर मारा, करंट लगाया; पैर काटे... और क्या किया?
 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

बताया जा रहा है कि उत्पात कर रहे कुछ युवक भाजपा नेताओं से जुड़े बताए जा रहे हैं. रोकने पर उन्होंने दबाव बनाने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों से हाथापाई पर उतारू हो गए. इसके बाद आरएएफ के जवानों ने उन्हें जमकर पीट दिया. सूचना पर टीआई राकेश भारती मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर लिया. लेकिन, लाठीचार्ज का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोमवार को वायरल हो गया. इसमें पुलिस लाठी से युवकों को पीटते हुए दिखाई दे रही है.

VIDEO: नवग्रह धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा बाइक सवारों का कहर, युवक पर की थप्पड़ों की बैछार, चीखती रहीं महिलाएं 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com