विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2026

VIDEO: नवग्रह धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा बाइक सवारों का कहर, युवक पर की थप्पड़ों की बैछार, चीखती रहीं महिलाएं 

Dabra News: वायरल वीडियो शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डबरा के बल्ला का डेरा स्थित केवट धर्मशाला के पास का बताया जा रहा है. दतिया के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा अपने परिवार के साथ नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन करने आए थे. इस दौरान बाइक सवारों ने उनके साथ मारपीट कर दी.

VIDEO: नवग्रह धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा बाइक सवारों का कहर, युवक पर की थप्पड़ों की बैछार, चीखती रहीं महिलाएं 

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में बाइक सवार युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है. युवकों ने कार सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी. कार सवार युवक हाल ही में स्थापित नवग्रह मंदिर में दर्शन करके लौट रहा था. बाइक सही से चलाने की बात कहने पर युवक कार सवार पर भड़क गए और फिर उसे बुरी तरह पीट दिया. इससे कार में बैठी महिलाएं डर गई और चीखने लगीं. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित कार सवार की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डबरा के बल्ला का डेरा स्थित केवट धर्मशाला के पास का बताया जा रहा है. बताया गया कि दतिया के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा अपने परिवार के साथ हाल ही में स्थापित हएु नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन करने आए थे. 

यहां क्लिक कर देंखे वीडियो

सावधानी से बाइक चलाने की बात कहने पर भड़के 

वहां से वापस लौटते समय डबरा की केवट धर्मशाला के पास कार चालक जितेंद्र मिश्रा ने बाइक चालक अंकित रावत को इंडिकेटर देकर सावधानी से गाड़ी चलाने की बात कही, लेकिन उनकी यह बात बाइक सवारों को नागवार गुजरी. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया. 

VIDEO: सीएम मोहन यादव की तलवारबाजी ने बढ़ाया गैर का उत्साह, रंगपंचमी पर रंगों से सराबोर हुआ उज्जैन  

कार पर चढ़कर हंगामा, तोड़फोड़ की 

अचानक हुए हमले से कार में बैठी महिलाएं बुरी तहर डर गईं और जोर-जोर से चीखने लगीं. लेकिन, युवक नहीं माने, उन्होंने कार के ऊपर चढ़कर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी कर. इस दौरान मौके पर भीड़ गई. जैसे-तैसे पीड़ित परिवार अपनी जान बचाकर वहां से निकले और थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है. 

VIDEO: खाना परोस रहे होटल संचालक को आया हार्ट अटैक, खड़े-खड़े जमीर पर गिरा, CPR से भी नहीं लौटी सांसें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com