विज्ञापन

UGC New Rules Row: बीजेपी के बजट कार्यक्रम में यूजीसी का उग्र विरोध; कुर्सियां फेंकी, नेता मंच छोड़कर भागे

UGC New Rules Row: शिवपुरी जिला मुख्यालय में भी इसी तरह की स्थिति बनी. यहां प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के बजट कार्यक्रम को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की. हंगामे के दौरान कुर्सियां और अन्य सामान फेंके गए. प्रदर्शन की उग्रता बढ़ते देख कई स्थानीय नेता कार्यक्रम स्थल छोड़कर निकल गए.

UGC New Rules Row: बीजेपी के बजट कार्यक्रम में यूजीसी का उग्र विरोध; कुर्सियां फेंकी, नेता मंच छोड़कर भागे
UGC New Rules Row: बीजेपी के बजट कार्यक्रम में यूजीसी का उग्र विरोध; कुर्सियां फेंकी, नेता मंच छोड़कर भागे

UGC New Rules Row: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में यूजीसी कानून (UGC New Rules) के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के दौरान रविवार को जिले में कई स्थानों पर प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के बजट कार्यक्रमों को निशाना बनाते हुए हंगामा किया, कुर्सियां फेंकी और मंचों पर चढ़कर नारेबाजी की. स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय भाजपा नेता कार्यक्रम स्थल छोड़कर निकल गए. जिला मुख्यालय सहित करेरा, बदरवास और अन्य तहसीलों से उग्र प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं. यूजीसी को “काला कानून” बताकर शुक्रवार को संगठन व सामाजिक समूहों ने 1 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया था. रविवार सुबह बंद के दौरान जब भाजपा के बजट कार्यक्रम चल रहे थे, तभी कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने अचानक कार्यक्रम स्थलों पर धावा बोल दिया.

ऐसे हुआ प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मंच पर चढ़ गए, एलसीडी बंद कराई और कुर्सियों को फेंकना शुरू कर दिया. इससे पूरे इलाके में अफरा‑तफरी का माहौल बन गया.

करेरा कस्बे में पुलिस सहायता केंद्र के पास भाजपा का बजट कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मौजूद थे. बजट प्रस्तुति के दौरान ही भीड़ अचानक पहुंची और मंच पर कब्जा कर लिया.

सुरक्षा कारणों से रावत को पीछे के रास्ते से कार्यक्रम स्थल छोड़ना पड़ा और कार्यक्रम तत्काल रद्द कर दिया गया.

कई नेताओं को भागना पड़ा, कई स्थानों पर कार्यक्रम रद्द

शिवपुरी जिला मुख्यालय में भी इसी तरह की स्थिति बनी. यहां प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के बजट कार्यक्रम को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की. हंगामे के दौरान कुर्सियां और अन्य सामान फेंके गए. प्रदर्शन की उग्रता बढ़ते देख कई स्थानीय नेता कार्यक्रम स्थल छोड़कर निकल गए. जिला प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया. कई स्थानों पर कार्यक्रमों को बीच में ही रोकना पड़ा.

दुकानों पर भी गिरी नाराजगी की गाज, कई जगह तोड़फोड़

भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे समूहों ने शहर और कस्बों में रैलियां निकालीं. इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने खुली दुकानों में घुसकर हंगामा किया और सामान फेंकते हुए तोड़फोड़ की. कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी दुकानों के शटर गिराते और सामान अस्त‑व्यस्त करते दिख रहे हैं. व्यापारियों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को की है और सुरक्षा की मांग की है.

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को कुछ जगहों पर हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा. अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने की कोशिश की और बार‑बार चेतावनी के बावजूद नहीं माने. पुलिस ने बताया कि सामने आए वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. जिन लोगों ने हिंसा, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

24 घंटे में शांत कराने की कोशिश, जांच जारी

शिवपुरी जिले का बड़ा हिस्सा रविवार को प्रदर्शन और अव्यवस्था की स्थिति में रहा. कई स्थानों पर पुलिस और प्रशासन को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन पुलिस ने कहा है कि उपद्रव में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें : UGC New Rules Row: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, चीफ जस्टिस ने कहा- दुरुपयोग का खतरा

यह भी पढ़ें : Crime Files: नौकरानी ने हीरे-सोने की ज्वैलरी पार करने के बाद छोड़ी नौकरी; एक गलती से ऐसे पकड़ाई

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: ग्रामीण विकास बजट में 21% की वृद्धि; शिवराज सिंह ने कहा- SHE मार्ट से उद्यमी बनेंगी बहनें

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के दो साल पूरे; PM मोदी ने जारी की थी पहली किस्त, महिलाओं के जीवन में आया बदलाव

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close