विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

Crime Files: नौकरानी ने हीरे-सोने की ज्वैलरी पार करने के बाद छोड़ी नौकरी; एक गलती से ऐसे पकड़ाई

CG Crime News: जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने कुछ जेवर एक ज्वेलरी शॉप में बेच दिए थे. पुलिस अब उस ज्वेलरी शॉप के संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है. पद्मनाभपुर पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

Crime Files: नौकरानी ने हीरे-सोने की ज्वैलरी पार करने के बाद छोड़ी नौकरी; एक गलती से ऐसे पकड़ाई
Crime Files: नौकरानी ने हीरे-सोने की ज्वैलरी पार करने के बाद छोड़ी नौकरी; एक गलती से ऐसे पकड़ाई

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये के जेवर चोरी के मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया. जांच में पता चला कि चोरी घर की पूर्व नौकरानी ने ही की थी, जिसे पुलिस (Durg Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मालिक के घर से सोने‑चांदी के आभूषण और हीरे जड़ित जेवर लेकर फरार हो गई थी. चोरी के बाद उसने नौकरी भी छोड़ दी थी.

पुलिस ने आरोपी से ये बरामद किया

आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं, जिनमें हीरे जड़ी चेन, मंगलसूत्र, सोने का नेकलेस, चूड़ियां और कान की बालियां शामिल हैं.

ऐसे हुआ खुलासा, एक गलती पड़ी भारी

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब चोरी की गई एक साड़ी महिला ने पहनकर सोशल मीडिया पर स्टेटस डाल दिया. साड़ी को पहचानने के बाद परिचित लोगों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली.

जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने कुछ जेवर एक ज्वेलरी शॉप में बेच दिए थे. पुलिस अब उस ज्वेलरी शॉप के संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है.

पद्मनाभपुर पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस ने बरामद जेवर मालिक को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के दो साल पूरे; PM मोदी ने जारी की थी पहली किस्त, महिलाओं के जीवन में आया बदलाव

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: ग्रामीण विकास बजट में 21% की वृद्धि; शिवराज सिंह ने कहा- SHE मार्ट से उद्यमी बनेंगी बहनें

यह भी पढ़ें : इंदौर मैराथन में आर्यन की मौत; CPR दिया, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले टूटा दम

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: इस बार बजट में क्या? जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या किस पर पड़ेगी महंगाई की मार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close