Turtle Smuggling: पटना-इंदौर एक्सप्रेस में 311 दुर्लभ प्रतिबंधित कछुए जब्त; जानिए कैसे हुआ एक्शन

Turtle Smuggling: वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी बरामद कछुओं का वन्यजीव पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ने की तैयारी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Turtle Smuggling: पटना-इंदौर एक्सप्रेस में 311 दुर्लभ प्रतिबंधित कछुए जब्त; जानिए कैसे हुआ एक्शन

Turtle Smuggling: मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वन विभाग (Forest Department) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को जब्त किया है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पटना–इंदौर एक्सप्रेस (19322) के फर्स्ट एसी कोच में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. तलाशी के दौरान अजय सिंह राजपूत नामक आरोपी के कब्जे से कछुए बरामद किए गए.

Turtle Smuggling: आरोपी गिरफ्तार

जांच में क्या मिला?

वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/23 दर्ज कर 3 फरवरी 2026 से आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह अपराध अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. इसी आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश के निर्देश पर केस को STSF द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है.

Advertisement

Turtle Smuggling: पकड़े गए कछुए

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसे 4 फरवरी 2026 को अदालत में पेश किया जाएगा. सभी बरामद कछुओं का वन्यजीव पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ने की तैयारी है.

वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ देश के भीतर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेज हुई है. हाल ही में कछुओं और अन्य जलीय जीवों की तस्करी में शामिल कुख्यात अपराधी मन्नीवन्नन मुरुगेशन के थाईलैंड प्रत्यर्पण को पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली ने मंजूरी दे दी है. यह आदेश 6 जनवरी 2026 को विस्तृत सुनवाई के बाद जारी किया गया था.

अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर फोर्स ने मुरुगेशन को प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर प्रदेश लाया था. पूछताछ में उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ. जांच में यह भी सामने आया कि मुरुगेशन के खिलाफ थाईलैंड में पहले से ही वन्यजीवों के अवैध व्यापार का केस दर्ज है.

मुरुगेशन 27 अगस्त 2012 को बैंकॉक एयरपोर्ट पर करीब 900 दुर्लभ कछुओं के साथ पकड़ा गया था, लेकिन कानूनी खामी के कारण वह छूट गया था. इसके बाद थाईलैंड की एजेंसियों की मांग पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था.

यह भी पढ़ें : MP STF: अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर मुरुगेशन का प्रत्यर्पण मंजूर, अब भेजा जायेगा थाईलैंड, जानिए क्या है अपराध

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

Advertisement

यह भी पढ़ें : Patwari Suspended: ओलावृष्टि से फसल तबाह; ग्वालियर कलेक्टर मौके पर पहुंचीं, लापरवाही पर पटवारी निलंबित

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: भावान्तर योजना लागू करने वाला MP पहला राज्य; जानिए मोहन कैबिनेट के अहम फैसले