विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2024

बुलेट मालिक हैं तो हो जाएं सावधान, सागर पुलिस अब तक 6 बुलेट कर चुकी है जब्त, जानें क्या है माजरा?

Madhya Pradesh News: लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और गढ़ाकोटा पुलिस ने नगर में घूमने वाले बुलेट चालकों को पकड़ लिया. पुलिस ने 6 बुलेट पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया है.

बुलेट मालिक हैं तो हो जाएं सावधान, सागर पुलिस अब तक 6 बुलेट कर चुकी है जब्त, जानें क्या है माजरा?
MP News: पुलिस ने की बाइक चालकों पर कार्रवाई करते हुए 6 बाइक की जब्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar District) के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में मॉडिफाइड बुलेट से पटाखों की तरह की तेज आवाज निकालने वाली बुलेटों पर पुलिस (MP Police) ने की कार्रवाई की है. यहां के गढ़ाकोटा में रिहायशी इलाकों से तेजगति में बार - बार चक्कर काट कर पूरे क्षेत्र के लोगों को हलकान करने वाली टू व्हीलरों को पुलिस ने शाम के समय पकड़ लिया. युवाओं में इस तरह का काफी खराब क्रेज देखा जा रहा है. किसी भी मौके पर ग्रुप बनाकर वो तेज आवाज में, स्टंट करते हुए बाइक चलाते हुए देखे गए हैं.

पुलिस को दी गई थी इसकी शिकायत

बीते दिनों पुलिस को एक वीडियो आम नागरिकों ने दिया था जिसमें नगर में तेज गति में पटाखे की आवाज निकालने वाले बाइक चलाने वाले युवाओं की एक टोली के बारे में बताया गया था जो लगातार बार-बार नगर में घूमती थी और पटाखों की आवाज से सभी को परेशान करती थी.  जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी.

6 बुलेट पर की पुलिस ने कार्रवाई

शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और गढ़ाकोटा पुलिस ने नगर में घूमने वाले बुलेट चालकों को पकड़ लिया. पुलिस ने 6 बुलेट पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया है. पुलिस ने ऐसे लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं रहली क्षेत्र में भी लंबे समय से तेज रफ्तार में बाइक चला कर पटाखे की आवाज निकाल कर इलाके के रहने वाले लोगों को परेशान करते हैं.

ये भी पढ़ें Bageshwar Dham प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई पर 55 लाख रुपए हड़पने का आरोप, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें Gullak 4: जानिए भोपाल के इब्राहिमपुरा इलाके में 100 साल पुराने घर के बारे में, यहां हुई थी 'गुल्लक 4' की शूटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com