विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2024

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की धूम... खंडवा में बढ़ी बाजारों की रौनक, 22 जनवरी के लिए सभी पंडित हुए बुक 

मध्य प्रदेश के खंडवा में तो आलम यह है कि प्राण–प्रतिष्ठा समारोह के पहले ही लड्डू की डिमांड एकाएक बढ़ गई है. लोग बड़ी संख्या में लड्डू खरीदने के लिए मिठाई की दुकानों पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते मिठाई बेचने वाले दुकानदर डिमांड पूरी करने में जुट गए हैं. दुकानों पर काम करने वालों की कमी हो गई है.

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की धूम... खंडवा में बढ़ी बाजारों की रौनक, 22 जनवरी के लिए सभी पंडित हुए बुक 
रामलला की प्राण–प्रतिष्ठा की धूम... खंडवा में बढ़ी बाजारों की रौनक, 22 जनवरी के लिए सभी पंडित हुए बुक

भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ऐसे में पूरे देश भर में इस उत्सव को लेकर तैयारियां भी अपने चरम पर है. बाजारों में जहां भगवा पताखा और राम भक्त हनुमान की प्रतिमा वाले झंडे बिक रहे हैं. वहीं, मिठाई की दुकानों पर पर 22 जनवरी को प्रसाद के रूप में बांटे जाने वाले लड्डुओं की डिमांड बढ़ गई हैं. इतना ही नहीं, 22 जनवरी के दिन अपने घरों और मंदिरो में पूजा पाठ करने वाले पंडितों की बुकिंग भी हो चुकी हैं.  

रामलला के भक्ति भाव में डूबे भक्त 

मध्य प्रदेश के खंडवा में तो आलम यह है कि प्राण–प्रतिष्ठा समारोह के पहले ही लड्डू की डिमांड एकाएक बढ़ गई है. लोग बड़ी संख्या में लड्डू खरीदने के लिए मिठाई की दुकानों पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते मिठाई बेचने वाले दुकानदर डिमांड पूरी करने में जुट गए हैं. दुकानों पर काम करने वालों की कमी हो गई है. मिठाई दुकानदारों को कर्मचारियों के साथ बैठकर खुद ही लड्डू बनाना पड़ रहा है. दुकान संचालक का कहना है कि

श्री राम लला के मंदिर की प्राण–प्रतिष्ठा को लेकर पूरे शहर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. लड्डू का भोग लगाने के लिए लोग बड़ी संख्या में लड्डू खरीदने पहुंच रहे हैं. करीब एक से दो क्विंटल लड्डू के ऑर्डर रोज आ रहे है. कर्मचारियों की संख्या सीमित होने के चलते डिमांड पूरी करने के लिए हम खुद भी लड्डू बनाने साथ में बैठ रहे हैं. 22 तारीख के दिन लोग दीपावली की तरह इस पर्व को मना रहे हैं. सभी तरह की मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है. 

मिठाई विक्रेता

बाजारों में बढ़ी लड्डुओं की डिमांड

बाजारों में बढ़ी लड्डुओं की डिमांड

ये भी पढ़ें - Ram Mandir Special: 'रामयुग' में किस हाल में है 'रामनामी' ? जानिए छत्तीसगढ़ इन अनोखे 'राघव' भक्तों को

खंडवा में दिखी रामलला की अनोखी भक्ति 

बाजारों में जहां मिठाई और सजावट की वस्तुओं की मांग बढ़ गई है तो वहीं, लोग 22 तारीख को अपने घरों में राम कथा और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पंडितों की भी अभी से ही बुक कर रहे हैं. ताकि वह उत्सव वाले दिन में अपने इस दिन को यादगार बनाने के साथ-साथ पवित्र दिन के रूप में भी बना सके. ऐसे में भागवत करने वाले पंडित प्रबल दीक्षित ने बताया कि लोग प्राण प्रतिष्ठा के पहले से ही अपने घरों में भागवत कथा और राम कथा के आयोजन करवा रहे हैं,  प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव बनाने के लिए लोग इस तरह प्रसन्न जिस तरह दीपावली का उत्स्व मनाया जाता है. लोगों अपने घरों की साफ-सफाई ठीक उसी तरह कर रहे हैं जैसे शायद मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे मेरे घर राम आएंगे.

ये भी पढ़ें - Exclusive: "गले में हार, आंखों में पट्टी...", प्राण प्रतिष्ठा से पहले देखें रामलला की नई तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com