बच्ची की मां को पकड़ाई पानी की बोतल, कर लिया मासूम का अपहरण

Ratlam News: अपहरणकर्ताओं को उनका पीछा करने के बाद पकड़ा गया और इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस अपहरण के पीछे इनकी मंशा की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
पुलिस अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही है

Madhya Pradesh News:  एक बच्ची का अपहरण करके भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है. इसके बाद पुलिस जांच कर रही है कि आखिर बच्ची का अपहरण करने के पीछ अपहरणकर्ताओं की मंशा क्या थी. शनिवार शाम बाजना थाना के अंतर्गत डेढ़ साल की बालिका का अपहरण कर ये बदमाश कार से भाग रहे थे. पुलिस ने तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया है.

जानकारी के अनुुसार, संगीता शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने डेढ़ साल की बेटी अर्पिता को लेकर घर से कुछ दूर स्थित हैंडपंप पर कपड़े धोने गई थी. तभी कार में आरोपी अर्जुन, लोकेश जाट, गौतम वहां पहुंचे.

Advertisement

बच्ची को उठाकर कार में लेकर हुआ फरार

कार से उतरकर अपहरणकर्ता हैंडपंप पर बोतल में पानी भरने लगा. कुछ देर बाद दूसरी बोतल संगीता को देकर कहा कि वह हैंडपंप चलाएगा, बोतल भर लेना. संगीता ने बोतल पकड़ी, तभी वह बच्ची के पास पहुंचा और उसे उठाकर कार में बैठा लिया. इसके बाद आरोपी तेजी से कार चलाकर भागने लगे. इस बीच संगीता का पति बालचंद और गांव के रहने वाले प्रकाश वहां पहुंच गए. उन्होंने बाइक से कार का पीछा किया तथा बाजना व आसपास के लोगों और पुलिस को फोन से सूचना दी.

ये भी पढ़ें Jabalpur News: अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे नेत्रहीन छात्र, बोले- इस बार आश्वासन नहीं, काम चाहिए

अपहरणकर्ताओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया

रास्ते में कुछ और लोग मिले और सभी मिलकर अपहरणकर्ताओं का पीछा करने लगे, और किसी तरह से इन तीनों को पकड़ लिया गया. इसके बाद तीनों को बाजना पुलिस को सौंप दिया गया. खबर फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बाजना थाने पहुंचे. इसके बाद संगीता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. एसपी राहुल लोढा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है. आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण का कारण पता करने की कोशिश की जा रही है‌.

ये भी पढ़ें Korba News: भाषण दे रहे मंत्री का अचानक टूटा मंच, औंधेमुंह गिर पड़े माननीय समेत तमाम नेता, देखें Video

Advertisement
Topics mentioned in this article