विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2025

तीन टुकड़ों में कटा सांप, मरते-मरते युवती को दो बार डंसा, चंद मिनट में हो गई दर्दनाक मौत; जानें मामला

Morena Snake Bites Case: 18 साल की युवती की मौत से गांव में डर और मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा जब तीन टुकड़ों में कटने के बाद भी सांप में किसी को डंस लिया हो.

तीन टुकड़ों में कटा सांप, मरते-मरते युवती को दो बार डंसा, चंद मिनट में हो गई दर्दनाक मौत; जानें मामला

Snake Bites Girl: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन टुकड़ों में कटने के बाद भी एक सांप ने युवती को डंस लिया. घटना में 18 साल की युवती की मौत हो गई. 

दरअसल, मुरैना के नाऊडांडा गांव में रहने वाली भारती कुशवाह (18) शुक्रवार शाम अपने पशुओं के लिए खेत से चारा लाने गई थी. वापस  आकर उसने इलेक्ट्रिक मशीन से चारा काटा, इस दौरान चारे में फंसा सांप तीन टुकड़ों में कट गया. उसने जैसे ही चारे में हाथ डाला सांप ने उसे दो बार डंस लिया. सांप के डसने के कुछ ही देर बाद भारती बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. पहले तो परिजन कुछ समझ नहीं पाए, इसके बाद वे उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया. 

ग्रामीण बोले- ऐसा पहली बार देखा

भारती की मौत की सूचना पर रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची उसके शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके शव परिजनों को सौंप दिया गया. जवान बेटी की मौत से गांव में डर और मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा जब तीन टुकड़ों में कटने के बाद भी सांप में किसी को डंस लिया हो. 

ये खबरें भी पढ़ें...

लाड़ली बहनों को नहीं मिला शगुन, खाते में नहीं आए भाई दूज के ₹250! अब कब मिलेंगे, 1500 की शुरुआत कब से?

डकैत, इश्क और जंगल... दशकों बाद चंबल के बीहड़ में 'बागियों का डेरा, 'आशिक योगी' की तलाश में दो लेडी IPS

'2 करोड़ दो, तब उसे छोडूंगी', कटनी की युवती के चंगुल में कानपुर की महिला का हमसफर, प्रेम प्रसंग या हनी ट्रैप?

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल ने चलाई कार्बाइड गन, वीडियो वायरल होते ही थाने पहुंचा मामला, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close