स्कूल में नहीं दिया टेस्ट, डांट से लगा ऐसा डर कि 10 साल की लड़की ने अपने ही अपहरण की रच डाली साजिश

Small Girl Kidnapping Case: रीवा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 10 साल की बच्ची स्कूल में टेस्ट नहीं दे पाई. इसके बाद घर में और स्कूल में डांट न खानी पड़े, इसके लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रच दी. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रीवा में 10 साल की मासूम ने रची अपने ही अपहरण की साजिश

Rewa School Girl Kidnapping Case: उम्र केवल 10 साल, टीवी-वीडियो का बड़ा असर... उस समय देखने में नजर आया, जब एक लड़की अपने स्कूल में टेस्ट नहीं दे पाई और डर गई. इसके बाद लगभग 8-10 किलोमीटर साइकिल चलाकर गांव से शहर पहुंच गई और अपने अपहरण की साजिश रच डाली. पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने के साथ 20 से ज्यादा टीवी फुटेज खंगालने के बाद लड़की को सकुशल बरामद करने के साथ पूरे मामले का खुलासा किया है. पूरा मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है.

क्या है पूरा मामला?

रीवा में एक 10 साल की लड़की अपने स्कूल में टेस्ट नहीं दे पाई. उसको लगा टीचर अब उसको मारेंगे, डाटेंगे, घर वाले भी बेहद नाराज होंगे. घर में मार भी पड़ेगी. तब उसने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली और गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर रीवा शहर पहुंच गई. जब लड़की घर पर नहीं पहुंची, तब मां ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई. पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लड़की को खोज निकाला.

Advertisement

ऐसे रची थी साजिश

नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय ने मनोवैज्ञानिक तरीके से लड़की से पूछताछ की. पहले तो उसने कुछ नहीं बताया. जब पुलिस ने मित्रतापूर्ण व्यवहार किया, तब जाकर उसने पूरी बात बताई. लड़की ने बताया कि वह टेस्ट नहीं दे पाई थी. उसे डर था कि वह स्कूल जाएगी तो स्कूल के टीचर उसको डांटेंगे. घर में भी मां की डांट पड़ेगी. तब उसने मोबाइल में देखे वीडियो के आधार पर अपने अपहरण की कहानी रच डाली.

ये भी पढ़ें :- Overload School Autos: ऑटो में जान जोखिम में डाल स्कूल जाते छात्र, सिस्टम पर उठ रहे कई सवाल

वह स्कूल ना जा कर अपनी साइकिल से रीवा शहर के पुराने इलाके फोर्ट रोड पहुंच गई, जहां से पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. सीएसपी रीवा डॉ. रितु उपाध्याय लड़की को उसके स्कूल लेकर गई. स्कूल के टीचर और परिजनों से भी बात की गई.

ये भी पढ़ें :- 'लाडली बहनों' के जीवन पर खतरा, कांटों और कीचड़ से पटे हैं रास्ते, चारपाई है एक मात्र सहारा

Advertisement