विज्ञापन

तीन भाई-बहनों ने तालाब में लगाई छलांग, एक की मौत; जब घर पहुंची पुलिस तो मिली एक और लाश; मचा हड़कंप

Gwalior Suicide News: ग्वालियर के सागरताल क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हैं. पुलिस ने घर से 200 और 500 के नोटों के रुपये और अन्य सामान बरामद किया है.

तीन भाई-बहनों ने तालाब में लगाई छलांग, एक की मौत; जब घर पहुंची पुलिस तो मिली एक और लाश; मचा हड़कंप

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सागरताल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से तालाब में छलांग लगा दी. इस आत्मघाती कदम में परिवार के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. जब इनकी शिनाख्त हुई तो देर रात पुलिस इनके घर पहुंची.

उस दौरान घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई. जब अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए, क्योंकि घर में एक और शव पड़ा हुआ था. वह तालाब में छलांग लगाने वाले भाई-बहनों का बड़ा भाई था. उसकी पहचान इदरीश के रूप में हुई.

घर पर मिला ये सामान

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वालों में दो भाई और एक बहन शामिल हैं. घायलों में एक का नाम यास्मीन है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है. जिसकी डूबने से मौत हुई है वह उर्फ सोनू खान है. इस तरह परिवार में लोगों की मौत हो गई है. उनके घर से पुलिस को 200 और 500 के नोटों के रुपये भी मिले हैं. साथ ही अन्य सामान भी मिला है.

ज्यादा किसी से बात नहीं करता था परिवार

पुलिस ने घर से मिला ये सामान जब्त कर लिया है. घटना के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन पुलिस इसे पारिवारिक विवाद मानकर चल रही है. हालांकि, पड़ोसियों से ये भी पता चला है कि परिवार के लोग किसी से बात नहीं करते थे और ज्यादा घर से ज्यादा बाहर भी नहीं जाते थे. सिर्फ कुछ सामान लेने जाते और चुपचाप आ जाते थे.

कुछ माह पहले किसी और की भी हुई थी मौत

साथ ही यह भी पता चला है कि परिवार में एक और मौत कुछ महीनों पहले हो गई थी, जिसकी पेंशन मृतक के बेटे को आती थी. बता दें कि घायल इदरीश और यास्मीन का इलाज ग्वालियर के अस्पताल में जारी है. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं. पता चला कि ये घर से तीन बजे निकले थे.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close