विज्ञापन

OTP विवाद के बाद सतना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; 2 माह की मासूम बच्ची से छिनी मां; पति पर हत्या का आरोप

OTP Dispute: सतना के उतैली मोहल्ले में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत. ओटीपी विवाद के बाद पति पर हत्या का आरोप. लड़की के परिवार का दावा-गला दबाकर हत्या की गई. पुलिस जांच जारी.

OTP विवाद के बाद सतना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; 2 माह की मासूम बच्ची से छिनी मां; पति पर हत्या का आरोप
Satna Crime News: OTP विवाद के बाद सतना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; 2 माह की मासूम बच्ची से छिनी मां; पति पर हत्या का आरोप

Satna Crime News: सतना शहर के उतैली मोहल्ले में बुधवार देर शाम एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध (Satna Suspicious Death) परिस्थितियों में मौत (Satna Newlywed Woman's Death) हो गई. प्रांशु मिश्रा का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस (Kolgawan Police Station) मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. लड़की के घरवालों ने इस मामले में मृतिका के पति (Husband Accused of Murder) पर आरोप लगाए हैं.

OTP को लेकर विवाद, फिर मिली मौत की सूचना

मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया है. मृतका के पिता कृष्ण कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है. परिजनों के अनुसार, घटना से करीब एक घंटे पहले ही प्रांशु ने घर फोन किया था. उसने बताया था कि उसका पति मनोज मिश्रा बैंक से पैसे निकालने गया था और मोबाइल पर आए ओटीपी की मांग कर रहा था. जब प्रांशु ने ओटीपी देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया.

पति की आदतों से परेशान थी प्रांशु : परिजनों का दावा

परिवार का कहना है कि मनोज कोई स्थायी काम नहीं करता था और अक्सर नशे की हालत में घर लौटता था, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. करीब तीन साल पहले दोनों का विवाह हुआ था. मृतका की बड़ी बहन प्रतिमा ने बताया कि मां के निधन के बाद वह लगभग एक वर्ष तक उसी मकान की ऊपरी मंज़िल पर किराए से रहती थीं और कई बार मनोज को समझाने की कोशिश कर चुकी थीं, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदल सका. जानकारी के अनुसार मनोज ने बेला क्षेत्र में वाहन कूलेंट से जुड़ी एक छोटी दुकान खोली थी, लेकिन वह नियमित रूप से दुकान नहीं चलाता था.

2 माह की मासूम बच्ची से छिनी मां की गोद

घटना के समय घर में दंपति की दो माह की मासूम बच्ची भी मौजूद थी. मां की अचानक हुई मौत के बाद बच्ची से उसकी गोद छिन गई और परिवार गहरे सदमे में है.

पुलिस ने शुरू की जांच, रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है और मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Minor Rape Case Bhind: भिंड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा; पॉक्सो केस दर्ज

यह भी पढ़ें : Singrauli Crime News: सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल, भीड़ ने स्कॉर्पियो जलाई

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : LPG संकट में सिलेंडर छोड़ Inductions Cooktop पर शिफ्ट हुई MP की ये रेस्टोरेंट चेन; गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close