विज्ञापन

Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 13 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर दौरे पर रहेंगे. घाटीगांव में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित कई मंत्री शामिल होंगे. भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा.

Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात
Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाड़ली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

Ladli Behna Yojana 34th Installment: लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अगली किस्त (Ladli Behna Yojana ki Kist) का इंतज़ार कर रहीं प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अब खुशखबरी का वक्त आ गया है. ग्वालियर में 13 मार्च को होने वाला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का दौरा महिलाओं के लिए उम्मीदों का नया सवेरा लेकर आ रहा है. लंबे समय से मोबाइल पर मैसेज और खाते की अपडेट पर नज़रें टिकाए बैठी लाड़लियों को अब उनकी 1500 रुपये की 34वीं किस्त मिलने जा रही है. घाटीगांव में होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम सिर्फ राशि वितरण भर नहीं, बल्कि महिलाओं की आर्थिक शक्ति के जश्न का दिन भी बनने वाला है.

Ladli Behna Yojana 34th Installment: लाड़ली बहना की 34वीं किस्त कब आ रही है

Ladli Behna Yojana 34th Installment: लाड़ली बहना की 34वीं किस्त कब आ रही है

भितरवार को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा.

राज्य स्तरीय आयोजन में कई मंत्री होंगे शामिल

ग्वालियर में 13 मार्च को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर योजना की प्रमुख गतिविधियों में से एक है. प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और आवागमन की विस्तृत व्यवस्था की जा रही है ताकि महिलाओं और आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो.

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का वितरण

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का वितरण है. पात्र लाभार्थियों को इस दिन 1,500 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी. योजना के अंतर्गत जून 2023 से फरवरी 2026 तक 33 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है. जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के बीच 38,635 करोड़ 89 लाख रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं. सरकार का दावा है कि इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभाई है. आने वाले समय में लाभार्थी महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ने की विशेष पहल भी की जाएगी.

योजना पर अब तक 52,304 करोड़ रुपये खर्च

लाड़ली बहना योजना के लिए अब तक कुल 52,304 करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है. बजट में वर्ष 2025–26 के लिए 23,883 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है. योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी और नवंबर 2025 से लाभ राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई, जिसके बाद पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

अगर खाते में 1500 रुपये नहीं आए तो ऐसे करें स्टेटस चेक

कई लाभार्थियों के मन में सवाल रहता है कि अगर राशि उनके खाते में नहीं पहुंचे तो क्या करें. इसके लिए सरकार ने आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराई है.

  • लाभार्थी cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प चुनें.
  • अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें.
  • इसके बाद आपके आवेदन और भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी.

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को ₹3000 हर महीने! CM मोहन ने लाडली बहना योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : पेंच टाइगर रिजर्व की फेमस ‘लंगड़ी बाघिन' की मौत; 18 साल बाद PN‑20 ने दुनिया को अलविदा कहा

यह भी पढ़ें : भिंड के अस्पतालों में ब्लैकलिस्टेड कंपनियों का खेल जारी; वेतन घोटाला उजागर, सदन में उठा था सवाल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close