विज्ञापन

SBI अधिकारी बनकर कॉल...YONO ऐप डाउनलोड करवाकर  9.87 लाख उड़ा ले गए, एयरफोर्स के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर से ठगी

ग्वालियर में एयरफोर्स से रिटायर्ड 79 वर्षीय वारंट ऑफिसर से साइबर ठगों ने खुद को State Bank of India (SBI) का अधिकारी बताकर YONO ऐप डाउनलोड कराया और पिन नंबर हासिल कर 9.87 लाख रुपए निकाल लिए. पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगों ने एयरफोर्स से रिटायर्ड 79 वर्षीय वारंट ऑफिसर को निशाना बनाकर 9 लाख 87 हजार रुपए की ठगी कर ली. आरोपी ने खुद को State Bank of India (SBI) की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर भरोसा जीता और YONO ऐप डाउनलोड कराकर खाते से रकम पार कर दी.

लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर जाल

जानकारी के अनुसार, घटना 30 दिसंबर 2025 को थाना गोले का मंदिर क्षेत्र की है. पीड़ित घनश्याम दत्त शुक्ल को मोबाइल पर कॉल आया. कॉलर ने कहा कि उसे उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है. भरोसा दिलाने के बाद उसने मोबाइल में SBI का YONO ऐप डाउनलोड करवाया.

जब पीड़ित ने धोखाधड़ी की आशंका जताई तो आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए विश्वास में ले लिया. बातचीत के दौरान उसने पिन नंबर हासिल कर लिया और चार किश्तों में खाते से 9.87 लाख रुपए निकाल लिए.

मोबाइल चोरी, बाद में खुला फ्रॉड

1 जनवरी 2026 को पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया. बाद में जब वे बैंक पहुंचे तो खाते से रकम निकलने का पता चला. इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. हेल्पलाइन पर ई-जीरो FIR दर्ज होने के बाद मामला गोला का मंदिर थाना पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की साइबर ट्रैकिंग की जा रही है.
 
MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close