विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Sagar Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई भारी तबाही, पहले ट्रैक्टर को मारी टक्कर... फिर दुकान में जा घुसा, सरपंच घायल

Madhya Pradesh Accident: सागर में तेज रफ्तार ट्रक ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी... फिर सीधा जाकर एक दुकान में घुस गया. इस हादसे में ट्रैक्टर में बैठे सरपंच की घायल हो गए हैं.

Sagar Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई भारी तबाही, पहले ट्रैक्टर को मारी टक्कर... फिर दुकान में जा घुसा, सरपंच घायल

Sagar Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) के गढ़ाकोटा में मंगलवार,17 जून की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक (Accident) ने भारी तबाही मचा दी. तेज रफ्तार ट्रक ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. इसके बाद एक दुकान में घुस गया. इस हादसे में रौन गांव के सरपंच घायल हो गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. यह मामला मध्य प्रदेश के सागर के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत रौन गांव का है. 

सागर में अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, सरपंच घायल

सागर के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत रौन गांव में आज अनियंत्रित ट्रक ने अचानक एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. इस हादसे के वक्त ट्रैक्टर में रौन गांव के सरपंच बैठे थे वो बाल-बाल बचे. उनके पैर में चोटें आई हैं. सरपंच को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है.

फिर दुकान में घुसा ट्रक

इतना ही नहीं ट्रैक्टर से टकराने के बाद ट्रक सीधा जाकर एक दुकान में घुस गया. जिससे दुकान का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फंसे हुए ड्राइवर को ट्रक से निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़े: EOW Raid: इंदौर में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, चेतन के घर-दफ्तर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

ये भी पढ़े: MP: 2015 में भोपाल पुलिस की कस्टडी में कैदी मौत, जेलर-TI की बढ़ी मुश्किलें, अब 8 लोगों पर चलेगा हत्या का केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com