विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

EOW Raid: इंदौर में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, चेतन के घर-दफ्तर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

EOW Raid Indore: ईओडब्ल्यू की टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित घर और नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची. इस कार्रवाई के दौरान पौधों की खरीदी, कटाई, टेंडल, बिल आदि की जानकारी जुटाई जा रही है.

EOW Raid: इंदौर में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, चेतन के घर-दफ्तर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

EOW Raid Chetan Patil House-Office: ईओडब्ल्यू (EOW) ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई की है. EOW की टीम मंगलवार, 17 जून को इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर छापा मारा है. यह कार्रवाई पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद की गई है. 

उद्यान विभाग के अधिकारी के घर-ऑफिस पर छापा, दस्तावेज खंगाल रही EOW की टीम

एक टीम सुबह पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की. वहीं दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान पौधों की खरीदी, कटाई, टेंडल, बिल आदि की जानकारी जुटाई जा रही है.

पाटिल पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, चेतन पाटिल के खिलाफ वित्तीय अनियमिता की शिकायत मिल रही थी. ईओडब्ल्यू की टीम अल सुबह छापेमारी की कार्रवाई की. सूत्रों की माने तो अब तक की सेवा अवधि में पाटिल ने आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है. इसके अलावा इंदौर के बाहर उनकी प्रॉपर्टी होने की सूचना है. 

बता दें कि चेतन पाटिल सालों से उद्यान विभाग में पदस्थ हैं. इस दौरान वो खुद के, परिवार, रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्ति अर्जित की.

ये भी पढ़े: MP: 2015 में भोपाल पुलिस की कस्टडी में कैदी मौत, जेलर-TI की बढ़ी मुश्किलें, अब 8 लोगों पर चलेगा हत्या का केस

ये भी पढ़े: Monsoon 2025: MP में मानसून की दस्तक ! इन जिलों से हुई एंट्री, कितनी बारिश होने की संभावना? आज कैसा रहेगा मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com