Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले (Shahdol) में डेढ़ महीने के एक बच्चे को सांस की बीमारी ठीक करने के लिए एक धार्मिक क्रिया के तहत कथित तौर पर लोहे की गर्म छड़ से दागे जाने के बाद उसकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आज के समय बेशक आधुनिकता की कितनी भी दुहाई दी जाए, लेकिन इस तरह के मामले सारी असलियत की पोल खोल देते हैं.
बच्चे को लोहे के गर्म छड़ से दागा गया था
सिविल सर्जन जी एस परिहार ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल की बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) में इलाज के दौरान शिशु की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बंधवा गांव में सांस की समस्या के इलाज के लिए बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
ये भी पढ़ें कतर की जेल में बंद नौसेना अधिकारी की सज़ा ए मौत उम्रकैद में बदली, भावुक हुए परिजन, PM मोदी को कहा 'शुक्रिया'
हालत बिगड़ने पर ले जाया गया जिला अस्पताल
अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया. अधिकारी ने बताया कि बच्चे की निमोनिया से मौत हो गई.