विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2024

युवक ने लगाई मौत की गुलाटी... वीडियो देखकर कांप जाएंगे!

MP NEWS: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के युवक को हंसी मजाक में गुलाटी लगाना भारी पड़ गया. यह गुलाटी युवक की मौत की गुलाटी बन गई. घटना का वीडियो विचलित करने वाला है. 

युवक ने लगाई मौत की गुलाटी... वीडियो देखकर कांप जाएंगे!

MP NEWS: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के युवक को हंसी मजाक में गुलाटी लगाना भारी पड़ गया. यह गुलाटी युवक की मौत की गुलाटी बन गई. घटना का वीडियो विचलित करने वाला है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव भदाना का एक 18 वर्षीय युवक राकेश पिता राजु गरासिया बंजारा करीब एक माह पहले अपने गांव के ही परिचितों ओर रिश्तेदारों के साथ फेरी लगाकर कंबल का व्यवसाय करने महाराष्ट्र गया हुआ था. वह महाराष्ट्र के शोलापुर जिले की पंढरपुर तहसील के कस्बे बेलापुर में अपने साथियों के साथ रुका हुआ था. 

दोबारा गुलाटी लगाते ही गई जान

13 दिसम्बर को युवक सुबह अपने साथियों के साथ घर के बाहर रखे बिस्तरों पर मस्ती मजाक में गुलाटी मार रहा था. लेकिन यह गुलाटी युवक के लिए आखरी गुलाटी साबित हुई. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पहली गुलाटी लगाता है. इसके बाद वह सकुशल खड़ा होकर वापस वहां रखे बिस्तरों को व्यवस्थित कर दुबारा गुलाटी लगाने दौड़ा मगर यह गुलाटी उसके जीवन की आखरी गुलाटी साबित हो गई. इसके बाद वह नहीं उठा.

क्या है मौत की वजह? 

 वहां मौजूद साथियों को अनहोनी की शंका हुई, उन्होंने देखा तो वह गंभीर घायल दिखाई दिया. उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसके परिजन गुजरात के अहमदाबाद लेकर आये मगर बुधवार शाम करीब 5 बजे युवक ने दम तोड़ दिया. आज गुरुवार को युवक के शव का भदाना में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया है. इस तरह जवान बेटे की मौत से जहां परिवार पर आसमान टूट पड़ा है. तो वही बंजारा समाज में भी शोक की लहर है. फिलहाल मौत की वजह गर्दन की हड्डी टूटना बताया जा रहा है. युवक घटना के दो-तीन दिन बाद ही वापस घर लौटने वाला था मगर उससे पहले मौत आ गई.

इसे भी पढ़ें- न सात फेरे, न बैंड बाजा... गुरु घासीदास जयंती पर जशपुर में ऐसे हुई अनोखी शादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com