विज्ञापन

नरसिंहपुर में तीसरी क्‍लास की छात्रा का स्कूल से अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या, पड़ोसी बना दरिंदा 

नरसिंहपुर में 8 साल की मासूम छात्रा का स्कूल से अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. लंच के समय पिता का नाम लेकर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले पड़ोस के आरोपी अन्नू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

नरसिंहपुर में तीसरी क्‍लास की छात्रा का स्कूल से अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या, पड़ोसी बना दरिंदा 
narsinghpur minor school girl harassed and murdered

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गोटेगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 3 में पढ़ने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला एक शादीशुदा युवक ही निकला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पिता का नाम लेकर लंच टाइम में किया अगवा

जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ने गई थी. दोपहर में लंच टाइम के दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी अन्नू यादव स्कूल पहुंचा. उसने बच्ची से कहा कि उसके पापा बाहर बुला रहे हैं. पड़ोसी और परिचित होने के कारण मासूम उस पर भरोसा कर साथ चली गई. जब छुट्टी के बाद भी बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी.

जंगल में मिला शव, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाश के दौरान मासूम का शव पास के ही जंगल से बरामद हुआ. संदेह के आधार पर पुलिस ने पड़ोस के युवक अन्नू यादव को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया.

MP Govt Jobs: मध्य प्रदेश में 19 हजार पदों पर बंपर भर्ती, ESB ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, देखें पूरी लिस्ट

SP बोले- मिलेगी सख्त से सख्त सजा

नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीना ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी.

भिंड में MSP घोटाले का 'हिसाब' मांगने पहुंचे किसानों ने सहायक सचिव को 13 घंटे बनाया बंधक, बेसबॉल बैट से पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com