विज्ञापन

साली के प्यार में अंधे जीजा ने की साढ़ू की हत्या, जेवर देने के बहाने बुलाया और घोंप दिया चाकू 

डोंगरगांव के चोर बरहेटा गांव के पास साली से प्रेम संबंध के चलते जीजा वीरेंद्र ने साढ़ू भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. जेवर देने के बहाने बुलाकर अंजाम दी गई इस वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

साली के प्यार में अंधे जीजा ने की साढ़ू की हत्या, जेवर देने के बहाने बुलाया और घोंप दिया चाकू 
Narsinghpur dongargaon murder case man kills brother in law over illicit affair with sali.

नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि साली से प्रेम संबंध के चलते एक जीजा ने अपने ही साढ़ू भाई की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने मृतक को जेवर और मंगलसूत्र देने के बहाने बुलाया और फिर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली.

मामला चोर बरहेटा गांव के पास का है, जहां पुलिस को एक युवक का खून से लथपथ शव कल दोपहर सड़क पर मिला. शव के पेट पर चाकू से किए गए वार के निशान मिले. जांच के दौरान पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आया.

साली को पाने की चाहत में रची साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी वीरेंद्र का अपनी साली से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि महिला एक बार अपने पति को छोड़कर वीरेंद्र के साथ चली गई थी, लेकिन बच्चों की खातिर वह वापस अपने पति के पास लौट आई. इसके बाद भी वीरेंद्र कथित तौर पर उसे वापस पाने की कोशिश करता रहा. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर वीरेंद्र ने साढ़ू भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने मृतक को जेवर और मंगलसूत्र देने के बहाने बुलाया और फिर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

हॉस्पिटल ऑन व्हील्स: सूरजपुर पहुंची लाइफलाइन एक्सप्रेस, 5 सितंबर तक होगा मुफ्त इलाज, राह में रोड़ा बना कीचड़

मौके पर ही रह गया चाकू

पुलिस जांच में सामने आया कि हमला बेहद आक्रोश में किया गया था. घटना के बाद चाकू मृतक के शरीर में ही रह गया था. शव मिलने के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली. जांच के दौरान पुलिस को वीरेंद्र पर संदेह हुआ. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद हत्या की पूरी कहानी सामने आई.

दिल्ली से ऑर्डर, श्योपुर-मुरैना में शिकार, आगरा में सौदा, कूनो-माधव कॉरिडोर में तेंदुओं-बाघिन के शिकार का सच

नाबालिग भी अभिरक्षा में

इस हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने हत्या में आरोपी का सहयोग किया और घटना के दौरान मृतक के हाथ पकड़े थे. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेंद्र और नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है. वहीं, मृतक की पत्नी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साजिश में किसी अन्य की संलिप्तता सामने आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी. 

IAS पिता और पद्मश्री मां की बेटी IPS सिमाला प्रसाद ने रचा इतिहास, अब मिलेगा ये सम्‍मान; जानिए कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close