विज्ञापन

पत्नी की ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म से परेशान पति ने दी जान, वीडियो बनाकर मामा के बेटों पर लगाएं गंभीर आरोप

नरसिंहपुर में एक पति ने जान देने से पहले मामा के दो बेटों पर पत्नी को झांसे में लेने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं.

पत्नी की ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म से परेशान पति ने दी जान, वीडियो बनाकर मामा के बेटों पर लगाएं गंभीर आरोप
narsinghpur husband extreme step alleging wife blackmail police investigation.

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां पत्नी को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर लगातार ब्लैकमेल और दुष्कर्म किए जाने से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक ने इस दर्दनाक कदम को उठाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने ही मामा के दो बेटों पर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को बर्बाद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में भी दोनों आरोपियों के नाम दर्ज होने की बात सामने आई है. मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मामा के बेटों को ठहराया जिम्‍मेदार  

मृतक द्वारा खुदकुशी से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो के मुताबिक, उसने अपने मामा के दो बेटों पर पत्नी को झांसे में लेने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं. मृतक ने वीडियो में दोनों आरोपियों का नाम लेते हुए उन्हें अपने परिवार के तबाह होने का जिम्मेदार ठहराया. इसके साथ ही उसने कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार भी लगाई. पुलिस को मिले सुसाइड नोट में भी दो लोगों के नाम लिखे होने की पुष्टि हुई है. 

धमतरी के 4 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, ऑटोमैटिक खुला एशिया का इकलौता साइफन डैम, प्रशासन अलर्ट

पुलिस कर रही मामले की जांच 

कोतवाली थाना प्रभारी, गौरव चाटे ने बताया कि वीडियो और सुसाइड नोट को आधार बनाकर मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं, जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Rewa Flood: रीवा में बाढ़ से घोघर और पचमठा में तबाही, घरों में घुसा पानी; बह गया सामान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com