विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

VIDEO: रेत कंपनी के गुंडों ने दिन दहाड़े युवक को पीटा, रायल्टी पूछताछ पर हुआ विवाद

नर्मदापुरम में रेत कंपनी से जुड़े गुंडों ने रायल्टी पूछताछ के विवाद के दौरान दिन दहाड़े अधिवक्ता और पेट्रोल पंप संचालक मनु प्रताप सिंह परिहार पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके कर्मचारी को भी पीटा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने माखननगर रोड पर जाम लगाया.

VIDEO: रेत कंपनी के गुंडों ने दिन दहाड़े युवक को पीटा, रायल्टी पूछताछ पर हुआ विवाद

Sand Mafia Attack Video: नर्मदापुरम में रेत कंपनी से जुड़े गुंडों द्वारा दिन दहाड़े एक युवक पर हमला किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया. रायल्टी की पूछताछ को लेकर शुरू हुआ विवाद मिनटों में मारपीट में बदल गया, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों के विरोध और सड़क जाम के बाद पुलिस ने देर शाम मामला दर्ज किया.

रायल्टी पूछताछ से शुरू हुआ विवाद

चक्कर रोड तिराहे के पास अधिवक्ता और पेट्रोल पंप संचालक मनु प्रताप सिंह परिहार के घर के सामने रेत रखी थी. मंगलवार दोपहर अचानक पांच गाड़ियों में आए कुछ युवक रायल्टी को लेकर पूछताछ करने लगे. बातचीत कुछ ही पलों में तकरार में बदल गई और आरोपियों ने परिहार पर हमला कर दिया.

दर्जनों हमलावर, मारपीट में घायल कर्मचारी

हमले के दौरान कई युवक परिहार को लगातार पीटते रहे. स्थिति बिगड़ते देख पेट्रोल पंप का कर्मचारी बीच-बचाव के लिए आया, लेकिन हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की. वीडियो में स्पष्ट दिखा कि हमला पूरी योजना से किया जा रहा था.

विरोध में सड़क जाम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और माखननगर रोड पर जाम लगा दिया. भाजपा पदाधिकारी, करणी सेना के सदस्य और अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम हटवाया गया.

पुलिस की कार्रवाई

देर शाम कोतवाली थाना पुलिस ने राजा, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, योगेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, आकाश शर्मा सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि अधिवक्ता और उनके स्टाफ के साथ मारपीट हुई है और मामले की विवेचना जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com