विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

इंदौर मेट्रो साइट पर हैरान कर देने वाली घटना: पोकलेन मशीन से कर्मचारी पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो वायरल

इंदौर के छोटा बांगड़दा में मेट्रो निर्माण के दौरान पोकलेन चालक ने कहासुनी के बाद कर्मचारी पर मशीन से हमला करने की कोशिश की. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है, हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

इंदौर मेट्रो साइट पर हैरान कर देने वाली घटना: पोकलेन मशीन से कर्मचारी पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो वायरल

इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. निर्माण कार्य के बीच मामूली कहासुनी के बाद पोकलेन मशीन चालक ने मशीन को ही हथियार बना लिया और एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है.

वायरल वीडियो में दिखा खतरनाक हमला

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पोकलेन मशीन चालक ने भारी-भरकम हाइड्रोलिक बकेट (पंजे) को तेजी से घुमाकर नीचे खड़े व्यक्ति को मारने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं. गनीमत रही कि समय रहते स्थिति काबू में आ गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

पुलिस कर रही पहचान के प्रयास

मामले में पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटर सेल लगातार दोनों पक्षों की पहचान करने में जुटी है. हालांकि इस संबंध में अभी तक एरोड्रम थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में पोकलेन से काम करने वाली प्रत्येक साइट पर जाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले चालक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है.

साइट पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों और मशीन संचालन की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. भारी मशीनरी का उपयोग करते समय लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close