Madhya Pradesh News: आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गई है. इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) बुधवार को सीधी (Sidhi) जिला पहुचें. सीधी ज़िले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा के नामांकन दाखिल कराने के दौरान CM यादव ने कहा, " MP में नामांकन दाखिले में सीधी नंबर वन रहा है. आज से नामांकन दाखिले की शुरुआत हो रही है. इस बार तय है कि हम ज़्यादा मार्जिन से जीत हासिल करेंगे. सीधी और MP की जनता BJP के साथ है... और फिर से मोदी जी (Narendra Modi) को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे.
यह भी पढ़ें: MP में "नेपाल के नोटों" की तस्करी, पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक को दबोचा
छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत
छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि की वजह से कश्मीर और शिमला का नजारा देखने को मिल रहा है. यहां खेतों और सड़कों पर चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है. इस नजारे का कुछ लोग लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं, इस बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है. दरअसल, भारी ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. खेतों की हालत देखकर कई किसान रोते नजर आए. कुदरत की मार से बेहाल किसान अब मदद के लिए सरकार के आसरे बैठे हैं.
चुनावों से पहले 2 इनामी नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है. इनमें एक महिला नक्सली शामिल हैं. यह मुठभेड़ किरंदुल थाना क्षेत्र के गमपुर के जंगल में हुई है. इसके अलावा पुलिस का दावा है कि इस एनकाउंटर में और भी नक्सली मारे गए हैं. यहां से भारी मात्रा में नक्सलियों के सामान भी बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: सीधी लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला ! क्या BJP को मात देकर कांग्रेस कर पाएगी वापसी?