विज्ञापन

MP Vidhan Sabha: 'मर जाऊंगा लेकिन डरूंगा नहीं'; सदन के बाहर कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का शीर्षासन, FIR पर विवाद

Babu Jandel FIR Controversy: भोपाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने शीर्षासन कर सरकार पर लगातार झूठी FIR दर्ज कराने का आरोप लगाया. विधायक का दावा है कि उनके खिलाफ 15 FIR हुई हैं, जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. कांग्रेस ने सरकार को विधायक‑विरोधी बताया, वहीं कैबिनेट मंत्री ने जांच का भरोसा दिया.

MP Vidhan Sabha: 'मर जाऊंगा लेकिन डरूंगा नहीं'; सदन के बाहर कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का शीर्षासन, FIR पर विवाद
MP Vidhan Sabha: 'मर जाऊंगा लेकिन डरूंगा नहीं'; सदन के बाहर कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का शीर्षासन, FIR पर विवाद

MP Vidhan Sabha Babu Jandel FIR Controversy: मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Vidhan Sabha) में शुक्रवार को उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक (Congress MLA) बाबू जंडेल (Babu Lal Jandel) ने सदन के भीतर ही शीर्षासन कर सरकार (MP Government) और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध (Protest) दर्ज कराया. उनका कहना है कि सरकार उन्हें और उनके समर्थकों को फ़र्जी मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है.

MP Vidhan Sabha: कांग्रेस विधायक का शीर्षासन

MP Vidhan Sabha: कांग्रेस विधायक का शीर्षासन

“एक महीने में 3 FIR, अब तक कुल 15 केस दर्ज” : जंडेल का आरोप

विधायक बाबू जंडेल ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पिछले एक महीने में उनके खिलाफ तीन नई FIR दर्ज की गई हैं, जबकि कुल मामलों की संख्या अब 15 तक पहुँच चुकी है. उनका कहना है कि वे हर बार किसानों और आम जनता के मुद्दे उठाते हैं, जिसके बाद उनके ऊपर झूठी FIR दर्ज कर दी जाती है. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर निरंतर प्रहार किया जा रहा है. जंडेल का आरोप है कि “बीजेपी नेता फायरिंग करते हैं, डांस करते हैं, लेकिन उन पर कोई FIR नहीं होती. मैं शिव बारात में पटाखा फोड़ता हूँ तो मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया जाता है.”

“मर जाऊँ लेकिन सरकार से नहीं डरूंगा” : जंडेल

उग्र तेवरों में जंडेल ने कहा कि यदि केस वापस नहीं लिए गए तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि “चाहे जेल जाना पड़े, गोली खाकर मर जाना पड़े, मैं सरकार से नहीं डरने वाला.” उन्होंने गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष प्रणाम करते हुए कहा कि यदि गांधीजी आज जिंदा होते तो यह अन्याय देखकर क्या सोचते.

कांग्रेस का समर्थन: “सरकार विधायक‑विरोधी”

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने बाबू जंडेल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों को निशाने पर ले रही है. परमार ने कहा कि जब सभी रास्ते बंद हो गए, तभी जंडेल को यह तरीका अपनाना पड़ा.

सरकार का जवाब: “जांच होगी, गलत हुआ तो कार्रवाई”

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि विधायक ने अपनी बात रखी है और मामले की जांच की जाएगी. यदि आरोप गलत पाए गए तो सरकार कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: सदन में गूंजा गोवंश का मुद्दा; सड़क हादसे और किसानों की क्षति, जानिए पक्ष-विपक्ष ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें : Khet Talab Yojana Scam: 588 खेत तालाबों की जमीनी हकीकत उजागर; कागज़ों में तालाब, ज़मीन पर फसलें

यह भी पढ़ें : NDTV Ground Report: मंत्रालय में फिर लेटलतीफी; CM की चेतावनी के बावजूद देर तक पहुंचते रहे कर्मचारी

यह भी पढ़ें : MP Police Constable GD Bharti 2025: आरक्षक (जीडी) भर्ती के Physical Test जारी, प्रदेश को मिलें 17 नए DSP

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close