विज्ञापन

Super 100 Result 2026: JEE-NEET की 152 सीट; MP ओपन स्कूल बोर्ड ने जारी किया सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

Super 100 Result 2026 MP: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर-100 प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित इस योजना के तहत चयनित छात्रों को भोपाल व इंदौर के उत्कृष्ट स्कूलों में प्रवेश मिलेगा. पढ़िए पूरी खबर.

Super 100 Result 2026: JEE-NEET की 152 सीट; MP ओपन स्कूल बोर्ड ने जारी किया सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
सुपर-100 प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित; JEE-NEET के 152 सीटों के लिए जारी हुआ रिजल्ट (AI फोटो)

Super 100 Result 2026: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर देख सकते हैं. यह परीक्षा मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े, मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है. बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2026 को परिणाम जारी किए गए हैं. परिणाम घोषित होने के साथ ही हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों के इंतजार का अंत हो गया है और चयनित विद्यार्थियों के लिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है.

22 मार्च को हुई थी प्रदेशभर में परीक्षा

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2026 को किया गया था. यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा में केवल वे ही विद्यार्थी शामिल हो सके, जो प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं. परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए मेधावी विद्यार्थियों का चयन करना था.

Super 100 Result 2026: सुपर 100 रिजल्ट जारी

Super 100 Result 2026: सुपर 100 रिजल्ट जारी

आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल

उल्लेखनीय है कि सुपर-100 योजना मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के होनहार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें.

भोपाल और इंदौर के स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के दो उत्कृष्ट शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाता है. इनमें शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल तथा शासकीय मल्हार आश्रम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर शामिल हैं. इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को नियमित शैक्षणिक पढ़ाई के साथ-साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कोचिंग भी कराई जाती है, जो देश के ख्यातिप्राप्त चयनित संस्थानों द्वारा प्रदान की जाती है.

सीटों की संख्या और आवेदकों का आंकड़ा

दोनों विद्यालयों में JEE और NEET के लिए 76-76 सीटें उपलब्ध हैं. इस वर्ष सुपर-100 योजना के तहत भारी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किए. JEE के लिए 5,152 विद्यार्थियों और NEET के लिए 5,011 विद्यार्थियों ने अपने आवेदन फार्म जमा किए थे. प्रतिस्पर्धा को देखते हुए चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रखा गया है.

आगे की प्रक्रिया

चयनित विद्यार्थियों को जल्द ही प्रवेश से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से mpsos.nic.in पर अपडेट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें : MP पुलिस बैंड भर्ती 2026: सुनहरा मौका! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 679 पद; अब 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

यह भी पढ़ें : MP Board 12th Result: 500 में से 492 अंक; इंदौर की तन्वी कुमावत बनीं साइंस टॉपर, याशी और अथर्व भी Top 10 में

यह भी पढ़ें : MPBSE Result: सीधी जिले के 15 छात्रों ने टॉप‑10 में बनाई जगह; अभय गुप्ता बने MP के सेकेंड टॉपर

यह भी पढ़ें : सिवनी मालवा को 1000 करोड़ की सौगात; CM मोहन ने कहा- नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे खोलेगा तरक्की का नया मार्ग

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close