विज्ञापन

Elephant Attack: सूरजपुर में हाथियों का तांडव जारी, 24 घंटे में एक और शख्स को मार डाला

Elephant Attack in Surajpur: सूरजपुर में हाथियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में हाथियों के आतंक से दो लोगों की मौत हो चुकी है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

Elephant Attack: सूरजपुर में हाथियों का तांडव जारी, 24 घंटे में एक और शख्स को मार डाला

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक थम नहीं है. पिछले 24 घंटे में हाथियों ने दूसरी जान ले ली. जिले में बुधवार को हुई पहली मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया था. अब दूसरे शख्स की मौत हो जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है.

सूरजपुर वन परिक्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में दल से बिछड़े हाथी ने घाघी टिकरा में जान ले ली. हाथियों के आतंक से दहशत का माहौल है. 

पहले काम पर लौटते समय शख्स को उतारा था मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, कोटबहरा गांव निवासी केशव (30) रोज की तरह काम खत्म कर शाम को अपने घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि वह मुख्य सड़क से पगडंडी रास्ते की ओर मुड़ा ही था कि अचानक जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने युवक को पटक-पटक कर कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

तक के परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है. सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने मांग की कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए और मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाए. इसके साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित वन कर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की.

एसडीएम ने क्या कहा

एसडीएम शिवानी जायसवाल ने बताया कि हाथी हमले में मृत युवक के शव को सड़क पर रख प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए, पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए. समझाइश के बाद 6 लाख रुपये शासन से मिलने वाली राशि को 15 दिनों के अंदर स्वीकृति देने और पत्नी को वन विकास समिति में मासिक दर पर रखने 6 हजार देने की बात कही है. इसके अतिरिक्त शासन की कल्याणकारी योजनाओं से उनको जोड़ा जाए, जिससे उनके बच्चों का पालन पोषण हो सके.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close