Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए विभिन्न राज्यों की यात्रा कर चुके हैं, वहीं पंजाब की हालिया यात्रा के दौरान लुधियाना में हुये इंटरैक्टिव सेशन और वन-टू-वन चर्चा का परिणाम यह रहा है कि एमपी को 15 हजार 606 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं, जिससे 20 हजार से अधिक रोजगार का सृजन होगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि देश का आर्थिक तंत्र मजबूत हुआ है. देश में औद्योगीकरण बढ़ा है, अब हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं. लुधियाना भारत का मैन्चेस्टर है. यहां के उद्योगपतियों ने बड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है. लुधियाना में निर्मित ए-वन और हीरो साइकिल्स देश-दुनिया में मशहूर हैं.
MP क्यों है खास?
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र प्रदेश है, जहां पन्ना जिले में हीरा तो शहडोल में आयरन डिपाजिस्ट्स है. बीते दिनों सिंगरौली जिले में सोने की खदानें भी मिली हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी निवेशकों को मध्यप्रदेश की रत्नगर्भा भूमि में निवेश करने के लिए आत्मीयता से आमंत्रित करते हुए कहा कि यहां व्यापार की असीम संभावनाएं हैं. आइये और मध्यप्रदेश में अपना दूसरा घर बनाईये. उन्होंने कहा कि निवेशक मध्यप्रदेश में जितने चाहें, उतने उद्योग-धंधे लगाएं, सरकार पलक-पावड़े बिछाकर आपका स्वागत करेगी, आपकी हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग-धंधे लगाने के लिए जरूरत के मुताबिक भूमि, बिजली, पानी, कुशल कार्यशक्ति सब उपलब्ध हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और पंजाब दोनों भाइयों की तरह हैं. अनाज के उत्पादन में पंजाब बड़ा और मध्यप्रदेश छोटा भाई है. अब दोनों भाई मिलकर देश और मध्यप्रदेश का विकास करेंगे.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर है. पंजाब वीरों की धरती है, इसकी अलग ही पहचान है. यह गुरु परंपरा की अद्भुत धरती है. मध्यप्रदेश के इंदौर की पहचान स्वच्छता में है, तो लुधियाना की पहचान उद्योगों से है. हम उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करने आए हैं. आप खुले दिल से और बिना किसी हिचक के निवेश करें, सरकार जितनी हो सकेगी, आपकी उतनी मदद करेगी.
क्र | कंपनी का नाम | नाम, पदनाम | प्रस्तावित स्थान/ क्षेत्र | निवेश प्रस्ताव (रू. करोड़ में) | अनुमानित रोजगार (संख्या में |
| ट्राइडेंट ग्रुप | राजेन्द्र गुप्ता, चेयरमैन |
| 5000 | 6000 |
| रालशन टायर्स लिमिटेड | संजीव पाहवा, चेयरमैन | एसआईपी पीथमपुर | 2200 | 2000 |
| वर्धमान इंडस्ट्रीज | एस.पी. ओसवाल, चेयरमैन | पी. एम. मित्रा पार्क, धार | 1581
| 2500
|
| ए.बी. कोटस्पिन इंडस्ट्री | दीपक गर्ग, मैनेजिंग डायरेक्टर | पी. एम. मित्रा पार्क, धार | 1300
| 1500
|
| नाहर ग्रुप | दिनेश ओसवाल, सीएमडी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर | पी. एम. मित्रा पार्क, धार | 1100 | 1000 |
| दीपक फास्टनर्स लिमिटेड | संजीव कालरा, मैनेजिंग डायरेक्टर | सीहोर | 1000 | 1800 |
| मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लि. | अनूप बेक्टर, एमडी | पीथमपुर | 700 | 500 |
| हाईलैंड एथनॉल | अमित मोदी | नरसिंहपुर | 600 | 1000 |
| ए एंड एम एग्री वेंचर्स प्रालि |
| भोपाल | 600 | 1000 |
| भगवती लैक्टों वेजिटेरियन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. | सुशील मित्तल, चेयरमैन | मोहासा बाबई, नरसिंहपुर | 500 | 300 |
| बॉन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज | मंजीत सिंह, एमडी एवं चेयरमैन | इंदौर | 200 | 750 |
| एमआरएम मेध्या ग्रीनटेक प्रा. लि. | पुनीत अग्रवाल, निदेशक | मोहासा बाबई, नरसिंहपुर | 100 | 125 |
| टीके स्टील एवं स्टील उद्योग समूह | लोकेश जैन, एमडी, चेयरमैन-सीआईआई लुधियाना चैप्टर |
| 200 | 300 |
| के.जी. एक्सपोर्ट्स एंड टीम | हरीश दूआ, ईपीसी सदस्य |
| 400 | 1000 |
| दिनेश ओसवाल, सीएमडी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर | चैतन्य डावर, डायरेक्टर |
| 125 | 500 |
कुल | 15,606 | 20,275 |
श्रमिकों के हित में बड़े स्तर पर सेटलमेंट किये क्लियर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हित में सैकड़ों करोड़ रुपये के सेटलमेंट क्लियर किये हैं. यह निर्णय प्रदेश सरकार की श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यदि किसी नीति में निवेशकों को सुविधा देने के लिए संशोधन की आवश्यकता होगी तो सरकार कैबिनेट स्तर पर भी बदलाव करने के लिए तत्पर है.
यह भी पढ़ें : Veg and Non-veg Thali: जून में सस्ती हुई वेज और नॉन वेज थाली, जानिए क्यों आयी कीमत में गिरावट
यह भी पढ़ें : McCain Foods: कनाडा की कंपनी MP में करेगी ₹3800 करोड़ का इंवेस्टमेंट, इतने हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
यह भी पढ़ें : Invest in MP: उज्जैन की स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में मिले ₹1,950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
यह भी पढ़ें : Road Safety: बिना BSI सर्टिफिकेट वाला हेलमेट बेचा तो होगा एक्शन; सरकार ने लोगों से की ये अपील