विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2024

Jabalpur : दोस्त ने 17 साल की मित्र के साथ किया गैंगरेप, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुछ युवकों ने एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया था. 

Jabalpur : दोस्त ने 17 साल की मित्र के साथ किया गैंगरेप, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार
Jabalpur : दोस्त ने 17 साल की मित्र के साथ किया गैंगरेप, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

Crime News Today : मध्य प्रदेश  के जबलपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 17 साल की किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया. यही नहीं, वारदात के बाद सभी आरोपियों ने लड़की को मुंह बंद रखने की धमकी भी दी. पुलिस के अनुसार, किशोरी का अपहरण शुक्रवार को किया गया था. लड़की को आरोपी एक सुनसान जगह पर लेकर गए और उसके साथ अपराध को अंजाम दिया. आरोपियों ने उसे पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया और शनिवार को धमकी देकर छोड़ा गया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है. घटना के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई. इसके बाद उसकी मां उसे लेकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया.

छानबीन में हुआ खुलासा

जांच के दौरान यह सामने आया कि किशोरी एक आरोपी को पहले से जानती थी और उसी ने उसे घूमने के बहाने बाहर बुलाया था. बाकी आरोपी भी इस वारदात में शामिल हो गए और सभी ने मिलकर इस संगीन अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि पीड़िता को हरसंभव कानूनी और मानसिक सहयोग दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : 

"मैं तो तुम्हें देख रहा हूँ.... " प्रिंसिपल की हरकत के बाद भड़की छात्रा ने दर्ज कराई FIR

आरोपियों से है जान-पहचान

किशोरी ने कुछ साल पूर्व पढ़ाई छोड़ दी थी. उसकी आर्यन यादव उर्फ तन्नू (21) से दोस्ती थी. दोनों में बातचीत होती थी. शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे को आर्यन ने किशोरी को घुमाने की बात कही. वह उसे अपने साथ ले गया. रास्ते में आर्यन के दोस्त निहाल लोढहे' (23), अंशुल मेहता (23) और आशीष समुद्रे उर्फ विनोद (24) मिले. इसके बाद किशोरी को सभी आरोपी इन्द्रा मार्केट के पास एक घर में ले गए, जहां बारी-बारी से उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. सभी आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं.

ये भी पढ़ें : 

हरियाणा से जुड़े MP अश्लील वीडियो कांड के तार, लड़कियों ने कहा- "हमारा WhatsApp..."

ये भी पढ़ें : 

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com