MP News: मंदसौर में लोगों से भरी कार कुएं में गिरी, एक-एक कर 12 ने तोड़ा दम, तीन घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग

Major Road Accident In Mandsaur  : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur ) में एक कार और बाइक की टक्कर (Collision ) में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, तीन लोग घायल हैं. कार कुएं में गिर गई है. इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है. हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Collision Between Car And Bike 12 People Died : मध्य प्रदेश Madhya Pradesh)  के मंदसौर (Mandsaur ) से बड़े सड़क हादसे (Major Road Accident) की खबर है. कार और बाइक की टक्कर के बाद कार कुएं में गिर गई. ताजा अपडेट के मुताबिक 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, तीन लोग घायल हैं. इलाज जारी है. कार में कुल 13 लोग सवार थे. जांच और राहत बचाव कार्य जारी रहा. जिस कुएं में कार गिरी है, वो बिना मुंडेर का था. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोरकर रख दिया है. जिसने भी सुना उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. हालांकि, शुरूआती दौर में पांच की मौत की खबर आई थी. फिर जैसे-जैसे राहत बचाव कार्य आगे बढ़ता गया मृतकों की संख्या भी बढ़ती गई.

मच गई चीख-पुकार और जुटी भीड़

13 लागों से भरी कार के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही घटना स्थल के आस-पास हड़कंप मच गया. इस हादसे में बाइक सवार समेत कुल 15 लोग प्रभावित हो सकते हैं. कुएं के पास लोगों की भीड़ जुट गई. बिना मुंडेर का कुआं था. उसकी भीट में लोगों की भीड़ जुटी हुई है. कुएं के ऊपर से देखने पर अंदर मृतक और घायलों के तैरते हुए के चित्र दिख रहे हैं. तस्वीरें काफी विचलित कर देने वाली हैं. स्थानीय लोग प्रशासन के साथ राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Sagar News: शादी से कुछ दिन पहले युवक का खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

मंदसौर जिला अस्पताल में इलाज जारी

चार घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें तीन की इमरजेंसी वार्ड में इलाज लगातार जारी है. कार से गैस लीक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत है आ रही है, जिसके लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है. घटना स्थल पर रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार, एसपी, कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौजूद हैं. मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है.

ये हैं मृतकों के नाम 

1. बलराम पिता हेमराज की उम्र 25 वर्ष निवासी डाबी पिपलिया उन्हेल उज्जैन 
2. नागु सिंह पिता उदा पटेल जाति कीर उम्र 35 वर्ष निवासी जोगी पिपलिया रतलाम 
3. रामी बाई पति पूरालाल  कीर उम्र 60 साल निवासी खोजन खेड़ा रतलाम 
4. कान्हा पिता मानसिंह कीर उम्र 40 साल निवासी जोगी पिपलिया बड़ावदा रतलाम
5.  श्यामलाल पिता पूरा लाल कीर उम्र 30 साल निवासी खोजन खेड़ा रतलाम 
6. आशा पति राकेश कीर उम्र 30 साल निवासी खोजन खेड़ा रतलाम 
7. मंगू बाई पति दुल्ला जी कीर 50साल निवासी खोजन खेड़ा रतलाम 
8.  मनोहर पिता शीतल सिंह निवासी - दोरवाड़ी (नारायणगढ़)उम्र - 42
9. धर्मेंद्र सिंह पिता मदन सिंह राजपूत उम्र 39 वर्ष निवासी खोजन खेड़ा थाना बड़ावदा जिला रतलाम 
10. पवन पिता दुल्ला जी कीर उम्र 30 साल निवासी खोजन खेड़ा रतलाम 
11. मधु पति मनोहर गहलोत जाति कीर उम्र 30 साल निवासी हरिया खेड़ी उज्जैन 
12. गोवर्धन पिता देवी सिंह राजपूत उम्र 65 साल निवासी आबा खेड़ी थाना नाहरगढ़ ( यह बाइक वाला है)

जिन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया उनके नाम 

1. देवेंद्र पिता मनोहर गहलोत जाति कीर उम्र करीब 10 वर्ष निवासी हरिया खेड़ी उज्जैन 
2. मुकेश पिता बगदीराम जाति कीर उम्र 28 वर्ष निवासी जोगी पिपलिया थाना बड़ावदा जिला रतलाम 
3. माया पति बलराम जाति कीर उम्र 26 वर्ष निवासी पिपलिया डाबी थाना उन्हेल जिला उज्जैन 
4. प्रियांशी पिता बलराम उम्र 3 साल निवासी पिपलिया डाबी थाना उन्हेल उज्जैन 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Death Highway: खतरे से खाली नहीं भिंड से ग्वालियर जाना, हाईवे पर आए दिन हो रही मौतें!


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.