New Twist: सामने आए वायरल गर्ल मोनालिसा ने पिता जयसिंह, बोले-बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ मुस्लिम युवक से शादी की

Monalisa Weds Farman: प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अपने खास लुक के चलते इंटरनेट पर सनसनी बन गई थीं. एक मुस्लिम युवक के साथ अचानक शादी करके लौंटी मोनालिसा ने गुरुवार को सबको चौंका दिया. लगातार सुर्खियों में रहीं मोनालिसा को लेकर एक फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म बनाने की भी घोषणा की थी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
खरगोन (मध्यप्रदेश):

Twist In Monalisa Marriage: प्रयागराज महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा आज पूरे दिन फरमान नामक एक मुस्लिम युवक के साथ शादी को लेकर चर्चा में बनी रहीं. शादी के बाद खुद के मोनालिसा भोंसले बने रहने की बात कहने वाली मोनालिसा ने केरल में मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद गुरुवार को मीडिया के सामने रूबरु हुईं, लेकिन दिन ढलते ही उसके परिजऩ सामने आए और शादी को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी है.

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अपने खास लुक के चलते इंटरनेट पर सनसनी बन गई थीं. एक मुस्लिम युवक के साथ अचानक शादी करके लौंटी मोनालिसा ने गुरुवार को सबको चौंका दिया. लगातार सुर्खियों में रहीं मोनालिसा को लेकर एक फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म बनाने की भी घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें-Simhastha 2028: साधु-संतों के लिए अनिवार्य होगा AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

केरल के नैनार मंदिर में फरमान खान से विवाह करके लौटी हैं मोनालीसा

गौरतलब है मोनालिसा की शादी एक मुस्लिम युवक से होने की खबर खरगोन स्थित के उसके परिजनों तक पहुंची तो उसके पिता ने संवाददाताओं से बाचतीत में कहा कि वो मोनालिसा की शादी से खुश नहीं है, क्योंकि मोनालिसा की शादी उनकी मर्जी से नहीं हुई. खरगोन जिले के महेश्वर की निवासी घुमंतू पारधी समुदाय की मोनालिसा ने बुधवार को केरल के पूवर के अरुमानूर स्थित नैनार मंदिर में फरमान खान से विवाह करके लौटी थीं.

छह महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी मोनालिसा और फरमान की दोस्ती

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘‘दो मार्च को केरल से कुछ लोग आए और उनसे कहा कि वो मेरी बेटी को फिल्मों में काम दिलाने और अभिनय का प्रशिक्षण देने में मदद करेंगे. पिता ने बताया कि वो भी साथ केरल गए थे, लेकिन वहां उसने फरमान खान नामक युवक से शादी कर ली. जयसिंह भोंसले ने कहा कि, ‘‘मैंने इस कदम का विरोध किया और उसे महेश्वर लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया.''

ये भी पढ़ें-शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक, 6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड

Advertisement
मोनालिसा के पिता जयसिंह ने कहा कि, मैंने केरल में पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि मोनालिसा बालिग है और अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र है. मोनालिसा के चाचा विजय सिंह भोंसले ने बताया कि मोनालिसा इसी साल जनवरी में 18 वर्ष की हुई है.

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

'समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ. शायद किसी ने उसे प्रभावित किया'

पिता जयसिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, हम बहुत पढ़े-लिखे नहीं हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ. शायद किसी ने उसे प्रभावित किया है. पीड़ित पिता ने कहा कि, कुछ लोग उसे अभिनय के अवसरों के बहाने केरल ले गए थे. लाचार पिता ने कहा कि परिवार के पास उसके फैसले को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है,‘उसके भाग्य में जो लिखा है, वही होगा.

मोनालिसा की दादी बोली,‘ हमें बता सकती थी, हम इसकी व्यवस्था कर देते'

मोनालिसा की एक मुस्लिम युवक के साथ शादी की खबर फैलने के बाद महेश्वर में उसके घर पहुंचे पत्रकारों ने पाया कि परिवार इस मुद्दे पर ज्यादा बात करने से बच रहा है. मोनालिसा की दादी प्रमिला ने कहा कि वह फिल्म से जुड़े काम के सिलसिले में बाहर गई थी, ‘अगर वह शादी करना चाहती थी, तो हमें बता सकती थी, हम इसकी व्यवस्था कर देते.

Advertisement

ये भी पढ़ें-मधुमक्खियों ने सरकारी कर्मचारियों पर बोला हमला, गनमैन को भी नहीं छोड़ा, डंक मारकर चार को किया घायल

मोनालिसा की पढ़ाई और अभिनय प्रशिक्षण में मदद कर रहे उज्जैन के महेंद्र लोधी ने बताया कि परिवार के फोन आने के बाद उन्होंने उससे बात की थी. उन्होंने कहा, ‘‘उसने मुझे बताया कि उसका परिवार उसकी शादी कहीं और करना चाहता था, जबकि उसने पहले ही किसी को चुन लिया था, इसलिए उसने उससे शादी करने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-मोहन मंत्रिमंडल में राम निवास रावत की एंट्री तय? मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट में वापसी पर दिया बड़ा बयान

फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' नामक फिल्म में कास्ट की गईं थी मोनालिसा

परिवार के सदस्यों के अनुसार, मोनालिसा ने इससे पहले फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म में कास्ट किया गया था और उसे मिला पारिश्रमिक उसकी यात्रा, ठहरने और प्रशिक्षण पर खर्च हुआ था. मोनालिसा के चचेरे भाई जय भोंसले ने बताया कि उसने एक बार अपने इलाके में एक स्कूल खोलने की इच्छा भी जताई थी.'

Advertisement

केरल से लौटी मोनालिसा ने लव जिहाद के आरोपों को खारिज किया

उल्लेखनीय है मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम में एक संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को बताया कि एक मुस्लिम युवक के साथ उसकी शादी उसकी अपनी पसंद से और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है. उसने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि यह ‘लव जिहाद' का मामला है. चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी मोनालिसा ने कहा कि उसके माता-पिता उसकी शादी से नाराज हैं, क्योंकि वो चाहते थे कि वो अपनी चाची के बेटे से शादी करे.

ये भी पढ़ें-Viral News: चोरी में नाकाम रहे नकाबपोश बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सिर में मारी गोली