विज्ञापन

मधुमक्खियों ने सरकारी कर्मचारियों पर बोला हमला, गनमैन को भी नहीं छोड़ा, डंक मारकर चार को किया घायल

Bee Attacked On Govt. Employees: जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर धाबाबावड़ी गांव में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के आला अधिकारी मातहत कर्मचारियों के साथ एक पुरानी बावड़ी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. कर्मचारियों के वहां पहुंचने से हुई हलचल से पेड़ के छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने टीम में शामिल सभी कर्मचारियों को अपनें डंकों से मार-मारकर घायल कर दिया.

मधुमक्खियों ने सरकारी कर्मचारियों पर बोला हमला, गनमैन को भी नहीं छोड़ा, डंक मारकर चार को किया घायल
GOVT EMPLOYEES BEING ATTACKED BY BEES DURING INSPECTION
बड़वानी:

Bees Attack: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार को मधुमक्खियों ने सरकारी कर्मचारियों के दल पर जबर्दस्त हमला कर दिया, जिससे गनमैन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मधुमक्खियों के हमले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की टीम गांव की पुरानी एक बावड़ी का निरीक्षण करने पहुंची थी, जहां मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा था. शोर सुन मधुमक्खियों ने कर्मचारियों पर जोरदार हमला कर दिया.  

जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर धाबाबावड़ी गांव में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के आला अधिकारी मातहत कर्मचारियों के साथ एक पुरानी बावड़ी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. कर्मचारियों के वहां पहुंचने से हुई हलचल से पेड़ के छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने टीम में शामिल सभी कर्मचारियों को अपनें डंकों से मार-मारकर घायल कर दिया.

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे कर्मचारी

रिपोर्ट के मुताबिक बावड़ी के निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे और अचानक हुए इस हमले से घबराए सरकारी कर्मचारी आनन-फानन उधर-उधर भागने लगे. कईयों को मधुमक्खियों ने अपना शिकार बना लिया और कई कर्मचारी भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब हो गए.

गनमैन समेत 4 घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

गौरतलब है मधुमक्खी के हमले में घायल हुए गनमैन समेत चार कर्मचारियों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए एक गनमैन, एक ग्राम पंचायत सचिव और दो अन्य कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया. उन्होंने बताया कि इलाज के बाद चारों घायलों की हालत ठीक है.

ये भी पढ़ें-Simhastha 2028: साधु-संतों के लिए अनिवार्य होगा AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close