बदमाशों ने राह चलती महिला को किया गुमराह! अनहोनी का भय दिखाकर निकलवा लिए 6 लाख के जेवर

MP Crime News: छतरपुर ( Chhatarpur) में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को गुमराह कर बदमाश उसके सारे जेवर लेकर फरार हो गए. घटना शहर के पॉश इलाके की है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Chhatarpur Crime News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर से धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामलासामने आया है. जहां कुछ बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को अपना निशाना बनाकर उनसे 6 लाख के जेवर लूट लिए. महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. बदमाशों ने महिला को अनहोनी का भय बताकर 6 लाख रुपए के जेवर हड़प लिए फिर बदमाश मौके से भाग गए. वारदात के बाद महिला बिना किसी देरी के पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई. घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर बदमाशों को ढूंढ रही है. 

यह है पूरा मामला

दरअसल, शहर बर्तन व्यवसायी मनोज असाटी की मां पार्वती असाटी गुरुवार की को मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. करीब पौने सात बजे चौक बाजार के पास दो लोग बाइक से तो दो लोग पैदल आए. महिला को रोका और उनसे कहने लगे कि आपके घर अनहोनी होने की आशंका है. आप हमें सारे जेवर उतारकर दे दीजिए. इससे अनहोनी टल जाएगी. महिला इन बदमाशों की बातों में आ गई और सारे जेवर निकालकर बदमाश युवकों को दे दिए. सारे जेवर ले कर बदमाश भाग गए.  

Advertisement

ये भी पढ़ें Japalpur News: महापौर बने मददगार, कड़ाके की ठंड में आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया

इन जेवरों को ले उड़े

महिला ने सोने की एक जंजीर, चार चूडिय़ां और तीन अंगूठियां उतारकर बदमाशों को थमा दीं. इस पूरे जेवर की कीमत करीब 6 लाख रूपए बताई जा रही है. बदमाशों के जेवर लेकर भागते ही महिला को होश आया कि वो धोखाधड़ी (Fraud) का शिकार हुई है. उसने तुरंत घर पहुंच परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी. महिला के परिजन तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी. इधर पुलिस भी बदमाशों की तलाश कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत है. 

ये भी पढ़ें दो हफ्ते के सभी सैंपल कोविड JN.1 वैरिएंट के मिले, MP-CG समेत कई राज्यों में जीनोम सीक्‍वेंसिंग जून-जुलाई से है बंद